Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 25 May, 2026 • 08:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘जीजा’ का झांसा देकर ले गया छात्रा को, फिर कर बैठा रूह कंपाने वाला कांड
Headlines

‘जीजा’ का झांसा देकर ले गया छात्रा को, फिर कर बैठा रूह कंपाने वाला कांड

March 28, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जीजा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Siwan : बिहार के सीवान जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार की शाम जहां पूरा इलाका रामनवमी के मेले की रौनक में डूबा था, वहीं एक 12 साल की छात्रा के साथ ऐसी दरिंदगी हुई जिसने सबको झकझोर कर रख दिया। अपने परिवार के साथ मेला घूमने आई एक मासूम छात्रा को क्या पता था कि जिस ड्राइवर के भरोसे वह रोज स्कूल जाती है, वही उसकी जिंदगी में अंधेरा भर देगा।

जीजा का नाम लेकर किया गुमराह

शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जब मेला अपने पूरे परवान पर था, तभी आरोपी युवक ने छात्रा को अकेला देख उसे अपनी जाल में फंसाया। आरोपी उसी निजी स्कूल का बस ड्राइवर है जिसमें छात्रा पढ़ती थी, इसलिए लड़की को उस पर कोई शक नहीं हुआ। आरोपी ने बड़े ही शातिर तरीके से छात्रा से कहा कि “तुम्हारे जीजा ने मेले में दुकान लगाई है और वो तुम्हें बुला रहे हैं।” ड्राइवर की बात को सच मानकर भोली छात्रा उसके साथ चल दी।

सुनसान स्कूल में दिया वारदात को अंजाम

आरोपी छात्रा को उसके जीजा के पास ले जाने के बजाय पास ही के एक सुनसान स्कूल में ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ हैवानियत की और उसे उसी हाल में छोड़कर फरार हो गया। जब काफी देर तक छात्रा वापस नहीं लौटी, तो घरवालों की घबराहट बढ़ने लगी। छात्रा के जीजा ने बाइक से उसे ढूंढना शुरू किया। काफी तलाश के बाद छात्रा स्कूल के पास एक सुनसान जगह पर रोती हुई मिली।

घर पहुंचते ही खुला राज

जब परिजन छात्रा को घर लेकर पहुंचे, तो उसकी हालत देखकर सबके होश उड़ गए। छात्रा के कपड़े खून से लथपथ थे। रोते-बिलखते हुए जब उसने अपनी दादी को आपबीती सुनाई, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला कि जिस ड्राइवर पर भरोसा कर बच्ची स्कूल जाती थी, उसने ही उसके साथ यह खौफनाक काम किया है।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा, अस्पताल में भर्ती छात्रा

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। बसंतपुर थाना पुलिस ने बिना वक्त गंवाए कार्रवाई की और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर, छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे रात में ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में बंद घर में सेंधमारी, 16 लाख का माल पार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहाईटेंशन तार से टकराया झंडा, 6 लोग झुलसे
Next Article उलिहातू पहुंचे उपराष्ट्रपति, जनजातीय गौरव की विरासत को किया सलाम

Related Posts

Headlines

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026
झारखंड

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026
Headlines

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.