Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 03:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » BSF का बड़ा हमला, पाकिस्तानी जासूस ड्रोन मार गिराया
Headlines

BSF का बड़ा हमला, पाकिस्तानी जासूस ड्रोन मार गिराया

June 20, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

कठुआ। जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को आधुनिक राइफल और कुछ छोटे बमों से लैस पाकिस्तान के एक ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू क्षेत्र में यह पहली ऐसी घटना है जब बीएसएफ ने हथियारों और विस्फोटकों से लैस ड्रोन को मार गिराया है। इसके साथ ही ड्रोन के जरिए केंद्र शासित प्रदेश में हथियारों की तस्करी करने की पाकिस्तान की कोशिश नाकाम कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के एक गश्ती दल ने सुबह करीब पांच बजकर 10 मिनट पर सीमा चौकी पंसार के क्षेत्र में आसमान में एक ड्रोन को मंडराते देखा। उन्होंने बताया कि बीएसएफ जवानों ने नौ गोलियां चलाई और ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में 250 मीटर अंदर की ओर मार गिराया।

अधिकारियों ने प्रारंभिक सूचना देते हुए कहा कि ड्रोन में एक अत्याधुनिक राइफल, दो मैगजीन, 60 गोलियां और सात छोटे बम रखे गए थे जिन्हें पाकिस्तानी एजेंटों को देना था। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि पंसार सीमा चौकी के सामने अग्रिम चौकियों पर तैनात पाकिस्तानी रेंजर ड्रोन को नियंत्रित कर रहे थे।

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुबह करीब आठ बजकर 50 मिनट पर हीरानगर सेक्टर में बबिया चौकी पर गोलियां चलाईं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई नहीं की। स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार से लॉच हुआ भारत सरकार का गरीब कल्याण रोजगार अभियान
Next Article WHO की चेतावनी, सबसे खतरनाक फेज में पहुंच चुका है कोरोना

Related Posts

Headlines

इधर गुमला पुलिस ने AK-56 के साथ एक को दबोचा, उधर राहुल सिंह का धमकी भरा पोस्ट हुआ वायरल

October 29, 2026
बिहार

ऊंची छलांग से नाप डाला जापान, झटका गोल्ड मेडल, CDPO शैलेश को CM सम्राट ने नवाजा

October 29, 2026
झारखंड

हुनर, हौसला और संवेदना… बारिश की फुहारों के बीच मोरहाबादी में जली उम्मीदों की रोशनी

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इधर गुमला पुलिस ने AK-56 के साथ एक को दबोचा, उधर राहुल सिंह का धमकी भरा पोस्ट हुआ वायरल

October 29, 2026

ऊंची छलांग से नाप डाला जापान, झटका गोल्ड मेडल, CDPO शैलेश को CM सम्राट ने नवाजा

October 29, 2026

हुनर, हौसला और संवेदना… बारिश की फुहारों के बीच मोरहाबादी में जली उम्मीदों की रोशनी

October 29, 2026

बिहार के 38 जिलों में ‘स्टार्टअप बैंक कनेक्ट’, युवाओं ने सीखे बिना गारंटी लोन पाने के तरीके

October 29, 2026

गंगा जल संधि पर पटना में मंथन कल, केंद्र के सामने मजबूती से पक्ष रखेगा बिहार

October 29, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.