Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 16 October, 2026 • 02:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट
Headlines

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मोबाइल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

New Delhi : देशभर में करोड़ों लोगों के मोबाइल फोन पर शनिवार सुबह करीब 11.45 बजे अचानक तेज सायरन बजा और स्क्रीन पर इमरजेंसी अलर्ट दिखने लगा। सायरन बंद होने के बाद मोबाइल ने उस मैसेज को पढ़कर भी सुनाया। इस अचानक आए अलर्ट से कई लोग घबरा गए, तो कुछ लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर हो क्या रहा है।

क्या था यह मैसेज, किसने भेजा

दरअसल यह कोई खतरे का संकेत नहीं था, बल्कि एक टेस्टिंग थी। यह अलर्ट राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी NDMA की ओर से भेजा गया था। यह पूरे देश में इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट सिस्टम को जांचने का ट्रायल था, ताकि आपदा या किसी बड़े खतरे के समय लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाई जा सके।

सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक से भेजा गया मैसेज

इस बार अलर्ट को खास तकनीक से भेजा गया। NDMA ने SMS को सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक से जोड़ा है। इस तकनीक की खास बात यह है कि किसी एक इलाके में मौजूद सभी मोबाइल फोन पर एक साथ मैसेज पहुंच जाता है, बिना नेटवर्क भीड़ के असर के। मतलब, अगर कहीं भूकंप, बाढ़ या कोई बड़ी आपदा आती है, तो उसी इलाके के लोगों को तुरंत चेतावनी मिल सकेगी।

देशभर में एक साथ हुई टेस्टिंग

शनिवार को यह टेस्ट देश के सभी राज्यों की राजधानियों और दिल्ली NCR में किया गया। मैसेज हिंदी, अंग्रेजी और अलग अलग क्षेत्रीय भाषाओं में भेजा गया, ताकि हर व्यक्ति इसे आसानी से समझ सके। मैसेज में साफ लिखा था कि यह सिर्फ परीक्षण है और इस पर किसी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है।

पहले ही दी गई थी जानकारी

सरकार ने इस टेस्ट से दो दिन पहले ही लोगों को मैसेज भेजकर बताया था कि ऐसा अलर्ट आ सकता है। लोगों से कहा गया था कि इसे देखकर घबराएं नहीं, क्योंकि यह केवल सिस्टम की जांच के लिए है।

‘सचेत’ सिस्टम से मिलेगा रियल टाइम अलर्ट

इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए देश में ‘SACHET’ नाम का प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। इसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स यानी C-DOT ने विकसित किया है। यह सिस्टम कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल पर आधारित है और इसे देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव कर दिया गया है।

क्यों जरूरी है यह सिस्टम

आने वाले समय में यह सिस्टम बहुत काम का साबित हो सकता है। किसी भी आपदा, जैसे बाढ़, चक्रवात या भूकंप के समय सरकार सीधे लोगों के मोबाइल पर चेतावनी भेज सकेगी। इससे लोगों को समय रहते सतर्क होने का मौका मिलेगा और नुकसान कम किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें : तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली
Next Article पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026
Headlines

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026
Headlines

मकान मालिक का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026

मकान मालिक का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…

October 15, 2026

पटना IGIMS पहुंचे सीएम, सीनियर नेता वशिष्ठ नारायण सिंह व नरेंद्र यादव का जाना हाल

October 15, 2026

पटना लिटरेरी फेस्टिवल में सीएम सम्राट बोले- मन की शांति के लिए ज्ञान के साथ संगीत जरूरी

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.