Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 12:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज
Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Siwan : सीवान में पूर्व MLC और BJP नेता मनोज कुमार सिंह के भांजे की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सोनू यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। रविवार सुबह करीब 4 बजे जामो थाना क्षेत्र के लद्दी गांव में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सोनू यादव की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया, फिर शुरू कर दी फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, रोडरेज की घटना के बाद पुलिस लगातार गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने सोनू यादव को दबोच लिया। खुद को पुलिस से घिरा देख सोनू ने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान सोनू के सीने में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सोनू यादव को तुरंत कब्जे में लिया और सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सोनू यादव पर हत्या, लूट और कई अन्य गंभीर मामलों के केस दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

26 अप्रैल को हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग

बताया जा रहा है कि सोनू यादव ने 26 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास BJP नेता के भांजे हर्ष कुमार और उनके बहनोई चंदन सिंह पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। इस फायरिंग में हर्ष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज अभी भी चल रहा है।

कार साइड लगाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला कार साइड लगाने को लेकर शुरू हुआ था। चंदन सिंह और हर्ष कुमार की कुछ बदमाशों से कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो बदमाशों ने कार से हथियार निकाला और दोनों पर गोली चला दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।

पहले ही दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं

पुलिस ने इस रोडरेज मामले में कार्रवाई करते हुए घटना के 10 घंटे के अंदर एक आरोपी छोटू यादव को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के दौरान उसके दोनों पैर में गोली मारी थी। इसके अलावा एक अन्य आरोपी सुनील यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली थी।

भागने की कोशिश में था सोनू, पुलिस को मिली गुप्त सूचना

पुलिस को शनिवार रात गुप्त सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी सोनू यादव बड़हरिया थाना क्षेत्र की ओर भाग रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रविवार सुबह 4 बजे गाड़ी चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे घेर लिया।

घिरते ही चला दी गोली, जवाब में पुलिस ने किया फायर

पुलिस के मुताबिक, सोनू यादव ने दोनों तरफ से खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें सोनू को गोली लग गई और वह मौके पर गिर पड़ा।

पिस्टल बरामद, बाइक भी मौके पर मिली

घटना के समय सोनू यादव बाइक पर था। उसकी बाइक घटनास्थल पर ही पड़ी मिली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोनू के पास से पिस्टल भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि यही पिस्टल रोडरेज की घटना में भी इस्तेमाल की गई थी और इसी से पुलिस पर भी फायरिंग की गई।

SP ने बताया कैसे हुई पूरी मुठभेड़

सीवान SP पूरन कुमार झा ने बताया कि शनिवार रात गुप्त सूचना मिली थी कि रोडरेज मामले का मुख्य आरोपी सोनू यादव सीवान से लकड़ी गांव की तरफ जा रहा है। इसके बाद वे खुद SDPO अजय कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार और मुफस्सिल थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के साथ उसकी तलाश में निकले। उन्होंने बताया कि बड़हरिया की तरफ से भी पुलिस टीम लगाई गई थी। लकड़ी गांव और गौसीहाता के बीच सोनू यादव को घेर लिया गया। इसी दौरान उसने फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। एनकाउंटर के बाद इलाके में पुलिस सतर्क है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बाकी आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें : पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.