Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 20 October, 2026 • 05:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, परिवार में शोक
Headlines

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, परिवार में शोक

May 13, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रतीक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Lucknow : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। उनके छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। महज 38 साल की उम्र में उनके निधन की खबर से परिवार, समर्थकों और करीबियों में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

सुबह 6 बजे अस्पताल लाया गया

सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि प्रतीक यादव को बुधवार सुबह करीब 6 बजे अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर दौड़ गई।

फिटनेस को लेकर काफी सजग थे प्रतीक

प्रतीक यादव फिटनेस को लेकर काफी गंभीर माने जाते थे। सोशल मीडिया और सार्वजनिक जीवन में भी उनकी फिटनेस को लेकर चर्चा होती रहती थी। कम उम्र में उनके निधन की खबर ने कई लोगों को चौंका दिया है।

मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे थे प्रतीक

प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे थे। उनकी मां साधना गुप्ता थीं। इस तरह वह अखिलेश यादव के सौतेले छोटे भाई थे। परिवार में उनकी अपनी अलग पहचान थी। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय हैं। वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। ऐसे में इस दुखद घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत से भी संवेदनाएं सामने आ रही हैं।

परिवार और समर्थकों में शोक

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही परिवार के करीबी, समर्थक और शुभचिंतक शोक जताने पहुंचने लगे। यादव परिवार के लिए यह एक बड़ा निजी नुकसान माना जा रहा है। फिलहाल परिवार की ओर से अंतिम संस्कार को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें : हाथ छूटा… जिंदगी फिसली… फिर मौ’त के जबड़े से खींच लायी RPF

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकम तेल में भी बनेगी टेस्टी सब्जी, अपनाएं ये आसान हेल्दी कुकिंग टिप्स
Next Article जंगल-पहाड़ के बीच तालाब से मिला रेलवे चोरी का माल, मास्टरमाइंड की तलाश तेज

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026
Headlines

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
Headlines

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026

राशन दुकान लूट की कोशिश में दो और अरेस्ट, लोडेड कट्टा और चाकू बरामद

October 19, 2026

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.