Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 13 May, 2026 • 06:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘जियो भारत’ ने बदली बिहार-झारखंड की डिजिटल तस्वीर… जानें कैसे
बिजनेस

‘जियो भारत’ ने बदली बिहार-झारखंड की डिजिटल तस्वीर… जानें कैसे

May 13, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जियो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna/Ranchi : बिहार और झारखंड में जियो भारत फोन अब सिर्फ कॉल करने वाला साधारण फोन नहीं रह गया है। यह धीरे-धीरे आम लोगों, छोटे कारोबारियों, छात्रों और युवाओं के लिए एक काम का डिजिटल साथी बनता जा रहा है। खासकर उन इलाकों में, जहां महंगे स्मार्टफोन हर किसी की पहुंच में नहीं हैं, वहां यह किफायती 4जी फोन लोगों के लिए बड़ा सहारा बन रहा है। क्रिकेट का जुनून हो, ऑनलाइन पेमेंट की जरूरत हो या परिवार से सुरक्षित संपर्क बनाए रखना हो, जियो भारत फोन कई जरूरतों को एक साथ पूरा कर रहा है।

लाइव क्रिकेट और मनोरंजन का पूरा मजा

बिहार-झारखंड में क्रिकेट का उत्साह किसी से छिपा नहीं है। आईपीएल हो या अंतरराष्ट्रीय मुकाबला, लोग हर गेंद का अपडेट चाहते हैं। ऐसे में जियो भारत फोन यूजर्स के लिए लाइव क्रिकेट देखने का आसान जरिया बन रहा है। इसके साथ ही यूजर्स संगीत, मनोरंजन और कई टीवी चैनलों का भी आनंद ले पा रहे हैं। दूर-दराज गांवों में जहां मनोरंजन के विकल्प सीमित होते हैं, वहां यह फोन लोगों के लिए एक नया अनुभव लेकर आया है।

छोटे व्यापारियों के लिए राहत, साउंड बॉक्स का झंझट खत्म

छोटे दुकानदारों और व्यापारियों के लिए यह फोन खास उपयोगी साबित हो रहा है। इसमें साउंड पे जैसी सुविधा दी गई है, जिससे यूपीआई पेमेंट आते ही फोन आवाज के जरिए जानकारी दे देता है। इससे दुकानदारों को अलग से साउंड बॉक्स लगाने या उसका हर महीने किराया देने की जरूरत नहीं पड़ती। चाय दुकान, किराना स्टोर, सब्जी विक्रेता और छोटे कारोबारियों के लिए यह फीचर काफी राहत देने वाला माना जा रहा है।

सुरक्षा फीचर्स ने बढ़ाया भरोसा

आज के समय में डिजिटल सुरक्षा भी बड़ी चिंता है। इस मामले में भी जियो भारत फोन कई सुविधाएं देता है। जियो भारत कंपेनियन ऐप की मदद से यूजर अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं, संदिग्ध या स्पैम कॉल्स से सतर्क रह सकते हैं और फोन की बैटरी व इस्तेमाल पर नजर रख सकते हैं। इससे परिवार के लोगों को भी सुरक्षा का भरोसा मिलता है, खासकर महिलाओं और बुजुर्ग यूजर्स के लिए यह सुविधा उपयोगी मानी जा रही है।

कम कीमत ने बढ़ाई लोकप्रियता

बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में कीमत हमेशा बड़ा फैक्टर होती है। कम कीमत में 4जी कनेक्टिविटी, मनोरंजन, डिजिटल पेमेंट और सुरक्षा जैसी सुविधाएं मिलने से यह फोन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। युवा इसे एंटरटेनमेंट के लिए पसंद कर रहे हैं, जबकि छोटे व्यापारी इसे कारोबार के काम में इस्तेमाल कर रहे हैं। यही वजह है कि यह फोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरत बनता दिख रहा है।

डिजिटल इंडिया को गांव तक पहुंचाने में मदद

डिजिटल सेवाओं की पहुंच शहरों से निकलकर गांवों तक बढ़ रही है। जियो भारत जैसे फोन इस बदलाव को गति दे रहे हैं। जिन लोगों ने अब तक स्मार्ट डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल नहीं किया था, उनके लिए यह आसान एंट्री पॉइंट बन रहा है। मनोरंजन, भुगतान और सुरक्षा जैसी सुविधाओं के साथ यह फोन बिहार-झारखंड में डिजिटल बदलाव की तस्वीर बदलता नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UPSSSC ने निकाली 1182 पदों पर Vacancy

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजंगल-पहाड़ के बीच तालाब से मिला रेलवे चोरी का माल, मास्टरमाइंड की तलाश तेज
Next Article सीएम हेमंत ने माधव लाल सिंह के निधन पर जताया शोक, बोले- राजकीय सम्मान के साथ होगी विदाई

Related Posts

देश

एयर इंडिया का विदेशी रूट्स पर ब्रेक, कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद

May 13, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 18 अहम फैसलों पर मुहर, कौन-कौन से… जानें

May 13, 2026
Headlines

नशेड़ी बेटे का खू’नी खेल : बहाने से बुलाया और हसुआ से काट दिया बाप को

May 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एयर इंडिया का विदेशी रूट्स पर ब्रेक, कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद

May 13, 2026

सम्राट कैबिनेट में 18 अहम फैसलों पर मुहर, कौन-कौन से… जानें

May 13, 2026

नशेड़ी बेटे का खू’नी खेल : बहाने से बुलाया और हसुआ से काट दिया बाप को

May 13, 2026

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी और झटका साथ-साथ… जानें क्या

May 13, 2026

सोना-चांदी की कीमतों में भूचाल, एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ उछाल

May 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.