अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 13-परीक्षा/2026 के तहत कुल 1182 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है।इन पदों में 1000 पद सामान्य चयन और 182 पद विशेष चयन के लिए तय किए गए हैं। कृषि क्षेत्र से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती काफी अहम मानी जा रही है।
कब से शुरू होंगे आवेदन?
आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 28 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। अगर आवेदन पत्र में किसी तरह की गलती हो जाती है तो उसमें संशोधन करने का मौका 4 अगस्त 2026 तक मिलेगा।आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने UP PET 2025 परीक्षा दी हो और उनके पास वैध PET स्कोर कार्ड मौजूद हो।आयोग ने साफ किया है कि मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी।यानी बिना PET 2025 के इस भर्ती में शामिल होना संभव नहीं होगा।
शैक्षिक योग्यता क्या मांगी गई है?
गन्ना पर्यवेक्षक पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक डिग्री होना जरूरी है।इसके अलावा DOEACC/NIELIT का CCC सर्टिफिकेट भी अनिवार्य रखा गया है।
आयु सीमा कितनी रखी गई है?
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
PET स्कोर को लेकर आयोग का बड़ा नियम
UPSSSC ने नोटिफिकेशन में एक अहम बात साफ कर दी है। जिन उम्मीदवारों का PET 2025 में वास्तविक यानी Absolute स्कोर या Normalized स्कोर शून्य, उससे कम या निगेटिव होगा, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।हालांकि जिन अभ्यर्थियों का रिजल्ट फिलहाल Under Investigation (UI) या Provisional कैटेगरी में है, उन्हें सशर्त आवेदन करने की अनुमति दी गई है।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क देना होगा।
कैसे होगा चयन?
भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी।
1. PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
सबसे पहले उम्मीदवारों को PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
2. मुख्य लिखित परीक्षा
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।
3. फाइनल मेरिट
मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
युवाओं के लिए क्यों खास है यह भर्ती?
उत्तर प्रदेश में लंबे समय बाद कृषि क्षेत्र से जुड़ी इतनी बड़ी भर्ती निकाली गई है। खास बात यह है कि आवेदन शुल्क बेहद कम रखा गया है और बड़ी संख्या में पद होने की वजह से प्रतियोगिता के बावजूद चयन की संभावना भी बेहतर मानी जा रही है।जो उम्मीदवार PET 2025 दे चुके हैं और कृषि विज्ञान से ग्रेजुएशन कर चुके हैं, उनके लिए यह भर्ती सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका साबित हो सकती है।

