Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 20 October, 2026 • 03:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नशेड़ी बेटे का खू’नी खेल : बहाने से बुलाया और हसुआ से काट दिया बाप को
Headlines

नशेड़ी बेटे का खू’नी खेल : बहाने से बुलाया और हसुआ से काट दिया बाप को

May 13, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बेटे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : झारखंड के पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र के किताझोर मोहल्ले में एक बेटे ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपने ही 60 वर्षीय पिता की हसुआ से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी बेटे को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

बहाने से पिता को घर बुलाया, फिर हो गया विवाद

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दिवाकर सरदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिवाकर सरदार एक मिठाई दुकान में काम करते थे और ज्यादातर वहीं रहते थे। मंगलवार रात उनका बेटा अनूप सरदार उन्हें किसी बहाने से घर बुलाकर लाया था। घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से और नशे की हालत में अनूप सरदार ने घर में रखे हसुआ से अपने पिता के सिर पर हमला कर दिया। वार इतना गंभीर था कि दिवाकर सरदार की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह खुला हत्या का राज

घटना की जानकारी रात में किसी को नहीं हुई। बुधवार सुबह मामला तब सामने आया जब आरोपी अनूप सरदार अपनी एक बेटी को उसी घर में लेकर पहुंचा। घर के अंदर का हाल देखकर परिवार और पड़ोसियों के होश उड़ गए। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को वहीं से हिरासत में ले लिया।

पोती ने बताई घर की दर्दनाक कहानी

मृतक की पोती वर्षा सरदार ने बताया कि उनके पिता अनूप सरदार लंबे समय से शराब के आदी हैं। शराब पीकर घर में अक्सर मारपीट करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता ने घर का सामान तक बेच दिया था और कई बार घर में आग लगाने की कोशिश भी की थी। वर्षा ने बताया कि उनकी मां और बहनों को भी आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। हालात इतने खराब हो गए थे कि उनकी मां और पांचों बेटियां अलग किराए के मकान में रहने लगीं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ साल पहले अनूप सरदार ने अपनी पत्नी को जलाने की कोशिश भी की थी। परिवार लंबे समय से डर और तनाव में जी रहा था।

पड़ोसियों ने क्या बताया

स्थानीय लोगों का कहना है कि अनूप सरदार का व्यवहार लंबे समय से हिंसक था। वह शराब के नशे में अक्सर परिवार के लोगों के साथ झगड़ा और मारपीट करता था। पड़ोसियों के मुताबिक उसकी शादी करीब 15 से 20 साल पहले पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में हुई थी। उसके पांच बेटियां हैं। घरेलू हिंसा से परेशान होकर पत्नी और बच्चे उससे अलग रहने लगे थे।

पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

नगर थाना के एएसआई अश्लोक पांडेय ने बताया कि सुबह हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान आरोपी बेटे अनूप सरदार को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : जंगल-पहाड़ के बीच तालाब से मिला रेलवे चोरी का माल, मास्टरमाइंड की तलाश तेज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेल यात्रियों के लिए खुशखबरी और झटका साथ-साथ… जानें क्या
Next Article सम्राट कैबिनेट में 18 अहम फैसलों पर मुहर, कौन-कौन से… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026
Headlines

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
Headlines

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026

राशन दुकान लूट की कोशिश में दो और अरेस्ट, लोडेड कट्टा और चाकू बरामद

October 19, 2026

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.