Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 02:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मोदी कैबिनेट का डबल धमाका : किसानों को राहत और देश को सेमी हाई-स्पीड रेल
देश

मोदी कैबिनेट का डबल धमाका : किसानों को राहत और देश को सेमी हाई-स्पीड रेल

May 13, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कैबिनेट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सरकार ने खरीफ की 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इसके साथ ही देश की पहली सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना को भी हरी झंडी मिल गई है। वहीं कोयला गैसीकरण को बढ़ावा देने के लिए भी बड़ी योजना को मंजूरी दी गई है।

किसानों के लिए MSP में बढ़ोतरी

सरकार ने विपणन सत्र 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में इजाफा किया है। इसका मकसद किसानों को उनकी फसल का बेहतर दाम दिलाना है ताकि खेती को ज्यादा लाभकारी बनाया जा सके।इस बार सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सूरजमुखी के बीज के MSP में की गई है। इसमें ₹622 प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। इसके बाद कपास के MSP में ₹557 प्रति क्विंटल, नाइजरसीड में ₹515 प्रति क्विंटल और तिल में ₹500 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।सरकार का कहना है कि MSP बढ़ाने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और उन्हें खेती के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

कोयला गैसीकरण योजना को मंजूरी

केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw ने बताया कि कैबिनेट ने 37,500 करोड़ रुपये की कोयला गैसीकरण योजना को भी मंजूरी दी है।उन्होंने कहा कि भारत के पास अगले 200 वर्षों की जरूरत पूरी करने लायक कोयला भंडार मौजूद है। ऐसे में सरकार अब कोयले से गैस बनाने की दिशा में तेजी से काम करेगी।सरकार का मानना है कि कोयले से बनी गैस का इस्तेमाल उर्वरक, बिजली और कई तरह के रसायन बनाने में किया जा सकता है। इससे देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी और आयात पर निर्भरता कम होगी।वैष्णव ने कहा कि बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों में ऊर्जा सुरक्षा बेहद जरूरी है और यह योजना उसी दिशा में बड़ा कदम है।

देश की पहली सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना

कैबिनेट ने रेल मंत्रालय की अहमदाबाद (सरखेज) से धोलेरा तक अर्ध-उच्च गति दोहरी रेल लाइन परियोजना को भी मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की लागत करीब 20,667 करोड़ रुपये बताई गई है।सरकार के मुताबिक यह भारत की पहली सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना होगी और आगे देशभर में इस तरह की रेल परियोजनाओं के लिए मॉडल का काम करेगी।यह परियोजना पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित की जाएगी। इसके जरिए अहमदाबाद, धोलेरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन, आगामी धोलेरा एयरपोर्ट और Lothal National Maritime Heritage Complex के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।सरकार का कहना है कि इस रेल लाइन से अहमदाबाद और धोलेरा के बीच यात्रा समय कम होगा। रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और लोग एक ही दिन में जाकर वापस लौट सकेंगे।

नागपुर एयरपोर्ट का होगा आधुनिकीकरण

कैबिनेट ने Dr. Babasaheb Ambedkar International Airport के उन्नयन और आधुनिकीकरण को भी मंजूरी दी है।केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह काम सार्वजनिक निजी भागीदारी यानी PPP मॉडल के तहत किया जाएगा। इसके लिए निजी भागीदार को लंबी अवधि का लाइसेंस दिया जाएगा।सरकार का कहना है कि एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और नागपुर को देश के महत्वपूर्ण एविएशन हब के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : RBI गवर्नर की बड़ी चेतावनी- भारत में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleक्राइम कंट्रोल पर SP का सख्त एक्शन प्लान तैयार, थानेदारों को सख्त फरमान
Next Article रंगदारी का प्रतिरोध किया तो बस ड्राइवर पर चला दी गोली, चार धराये

Related Posts

Headlines

24 साल बाद पैदा हुई जुड़वां बेटियां, मां ने दोनों को पानी में डुबोकर मा’र डाला

September 2, 2026
Headlines

JPSC विवाद : एल खियांग्ते समेत अन्य आरोपियों की जमानत पर सुनवाई पूरी

September 2, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को दिया ‘सुरक्षा कवच’… जानें क्या

September 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

24 साल बाद पैदा हुई जुड़वां बेटियां, मां ने दोनों को पानी में डुबोकर मा’र डाला

September 2, 2026

JPSC विवाद : एल खियांग्ते समेत अन्य आरोपियों की जमानत पर सुनवाई पूरी

September 2, 2026

योगी सरकार ने 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को दिया ‘सुरक्षा कवच’… जानें क्या

September 2, 2026

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.