Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 06:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में मौसम हुआ खतरनाक, कई जिलों में ठनका और तेज हवा का अलर्ट
झारखंड

झारखंड में मौसम हुआ खतरनाक, कई जिलों में ठनका और तेज हवा का अलर्ट

May 15, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। सुबह से तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम करवट ले रहा है। कई जिलों में तेज हवा, गर्जन और बारिश देखने को मिल रही है।मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में ऐसा ही मौसम फिलहाल 20 मई तक बना रह सकता है। कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

अगले दो दिन बढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।गर्मी और उमस के बीच अचानक होने वाली बारिश लोगों को थोड़ी राहत जरूर दे रही है, लेकिन तेज हवा और वज्रपात की वजह से खतरा भी बना हुआ है।

auto

शुक्रवार को कई जिलों में बारिश और तेज हवा की चेतावनी

15 मई शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने गर्जन के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है।इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कई इलाकों में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

शनिवार को भी रहेगा मौसम खराब

16 मई शनिवार को भी झारखंड के कई हिस्सों में मौसम का यही हाल बना रहेगा। कई जगहों पर बादल गरज सकते हैं और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती हैमौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय रहेंगी, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

रांची समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

17 मई रविवार को मौसम विभाग ने रांची समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ और रांची में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।इन जिलों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके साथ वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा। वहीं खूंटी और गुमला में भी बारिश होने के आसार हैं।

सोमवार को 7 जिलों में जोरदार बारिश के संकेत

18 मई सोमवार को भी मौसम का असर कम होता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची और चतरा के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।इन इलाकों में तेज गर्जन और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

पाकुड़ में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा 35 मिमी बारिश अमरापारा, पाकुड़ में दर्ज की गई।वहीं राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज में 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी तरफ सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज हुआ।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने साफ कहा है कि खराब मौसम के दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें। खासकर बारिश और वज्रपात के समय पेड़ों के नीचे खड़े होने या खुले मैदान में रहने से खतरा बढ़ सकता है।तेज हवा की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी भी महंगी, जानें कितना बढ़े दाम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी भी महंगी, जानें कितना बढ़े दाम
Next Article रेलवे में 11,127 पदों पर बंपर Vacancy, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Related Posts

Headlines

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026
Headlines

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026
Headlines

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.