Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 3 September, 2026 • 06:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भुरकुंडा की सड़कों पर उतरी फोर्स, अड्डेबाजों-उच्चकों में मची हलचल
Headlines

भुरकुंडा की सड़कों पर उतरी फोर्स, अड्डेबाजों-उच्चकों में मची हलचल

May 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अब लोगों के बीच सीधे पहुंच रही है। इसी कड़ी में भुरकुंडा इलाके में शुक्रवार को “प्रहरी” अभियान के तहत बड़े स्तर पर पैदल गश्ती अभियान चलाया गया। पतरातू SDPO राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सड़कों, बाजारों, मोहल्लों और संवेदनशील इलाकों में उतरी। पुलिस की मौजूदगी से इलाके में लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ा और असामाजिक तत्वों में हलचल भी दिखी।

कई इलाकों में पहुंची पुलिस टीम

पैदल गश्ती के दौरान पुलिस टीम भुरकुंडा, जवाहर नगर, सुंदर नगर, पटेलनगर, रीवर साइड, सीसीएल सौंदा, सेंट्रल सौंदा, सयाल, सौंदा बस्ती और सौंदा डी समेत कई इलाकों में पहुंची। बाजारों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस जवान लगातार लोगों से बातचीत करते नजर आए। कई जगहों पर पुलिस ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से इलाके की समस्याओं की जानकारी भी ली।

सप्ताह में दो बार चलेगा अभियान

एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि रामगढ़ एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर “प्रहरी” मिशन शुरू किया गया है। इसके तहत सप्ताह में दो बार अलग-अलग क्षेत्रों में पैदल गश्ती होगी। मकसद सिर्फ अपराध रोकना नहीं, बल्कि लोगों के बीच पुलिस की सीधी मौजूदगी बढ़ाना भी है। अधिकारियों का कहना है कि जब पुलिस लगातार इलाके में घूमेगी, तो छोटी-छोटी घटनाओं पर भी जल्दी नियंत्रण पाया जा सकेगा।

ट्रैफिक जाम और अड्डेबाजी पर रहेगी नजर

गश्ती के दौरान पुलिस खास तौर पर उन जगहों पर फोकस कर रही है, जहां शाम होते ही युवकों का जमावड़ा लगने लगता है। कई इलाकों से अड्डेबाजी, छेड़छाड़, हुड़दंग, नशे के कारोबार और राह चलते लोगों को परेशान करने जैसी शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने ऐसे स्थानों की पहचान कर ली है। भुरकुंडा पुलिस ने पूरे इलाके को पांच हिस्सों में बांटकर कार्रवाई की योजना बनाई है। थाना पुलिस, पीसीआर और पैंथर मोबाइल की टीम लगातार इन इलाकों में नजर रखेगी। जरूरत पड़ने पर अचानक छापेमारी भी की जाएगी।

लोगों में दिखा भरोसा

पैदल गश्ती के दौरान कई स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना था कि जब पुलिस सड़कों पर नजर आती है, तो असामाजिक तत्व खुद ही दूरी बना लेते हैं। खासकर महिलाओं और दुकानदारों ने इसे राहत देने वाला कदम बताया।

कई अधिकारी और जवान रहे मौजूद

इस अभियान में पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार समेत शस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पूरी गश्ती के दौरान पुलिस टीम लगातार अलग-अलग इलाकों में घूमती रही और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखती दिखी।

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ SP का ‘प्रहरी’ लॉन्च, रैश ड्राइविंग, छेड़छाड़ और अड्डेबाजी पर अब सीधा वार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेलवे में 11,127 पदों पर बंपर Vacancy, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Next Article गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव और लखन साव को उम्रकैद, किस केस में… जानें

Related Posts

Headlines

‘CM और MLA से बात कराओ, तभी उतरूंगा’… धनबाद में ‘शोले’ स्टाइल हाईवोल्टेज ड्रामा

September 3, 2026
Headlines

सांसद विजय हांसदा की अफसरों को दो टूक- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

September 3, 2026
झारखंड

पाकुड़ में सजेगा कान्हा का दरबार, इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘CM और MLA से बात कराओ, तभी उतरूंगा’… धनबाद में ‘शोले’ स्टाइल हाईवोल्टेज ड्रामा

September 3, 2026

सांसद विजय हांसदा की अफसरों को दो टूक- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

September 3, 2026

पाकुड़ में सजेगा कान्हा का दरबार, इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी

September 3, 2026

कोयला खत्म, कहानी नहीं… बंद खदानों में फिर बजेगा रोजगार का बिगुल

September 3, 2026

मनरेगा BPO को उठा ले गयी ACB की टीम, क्या किया था झोल… जानें

September 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.