Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 3 September, 2026 • 07:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह धराया, मोबाइल चैट से खुला चौंकाने वाला राज
Headlines

जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह धराया, मोबाइल चैट से खुला चौंकाने वाला राज

May 15, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में बंद घर में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह बंद घरों की रेकी करता था और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपियों में मो. नकीब, मो. सारूफ उर्फ शाहरूफ, मो. सिम्बाज, मो. जैद, मो. सैफ उर्फ सैम और मो. कैफ उर्फ चुसू शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी के सोने-चांदी के गहने, कई मोबाइल फोन और खरीद-बिक्री से जुड़े चैट भी बरामद किए हैं।

बंद घर में हुई थी बड़ी चोरी

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि 8 मई को वाजपेयी पथ स्थित एक बंद घर में चोरी की घटना हुई थी। अपराधियों ने घर से करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद डोरण्डा थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और लगातार छापेमारी के जरिए पूरे मामले का खुलासा किया।

पुलिस ने कई इलाकों में चलाया अभियान

जांच के दौरान पुलिस ने लोअर बाजार और हिन्दपीढ़ी इलाके में लगातार छापेमारी की। इसी दौरान आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस का कहना है कि गिरोह काफी शातिर तरीके से काम करता था। पहले बंद घरों की जानकारी जुटाई जाती थी, फिर मौका देखकर चोरी की जाती थी। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े दूसरे लोगों की भी तलाश कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि गिरोह पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहा हो सकता है।

चोरी के गहने बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में चोरी के जेवरात बरामद किए हैं। बरामद सामान में सोने की अंगूठियां, नोजरिंग, झुमका, मंगलसूत्र लॉकेट, कान की बाली, चांदी के बेरा, बिछिया, पायल और कमरबंद शामिल हैं। सिटी एसपी के मुताबिक करीब 21.6 ग्राम सोना बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 3.20 लाख रुपये बताई गई है। वहीं करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के गहनों को गलाकर बेच दिया गया था। कुल मिलाकर चोरी हुए सोने की कीमत करीब 4.70 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 219.48 ग्राम चांदी भी बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 63 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार करीब डेढ़ लाख रुपये की चांदी भी गलाकर बेची जा चुकी थी। कुल चांदी की कीमत करीब 2.13 लाख रुपये बताई गई है।

मोबाइल चैट से खुला राज

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से अहम सुराग मिले। गिरफ्तार आरोपी मो. नकीब और मो. सैफ उर्फ सैम के मोबाइल में चोरी के जेवर खरीदने और बेचने से जुड़े चैट मिले हैं। पुलिस अब इन चैट के जरिए उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जो चोरी के सामान की खरीद-बिक्री में शामिल थे।

कई मोबाइल फोन भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से मोटोरोला, सैमसंग, रेडमी, पोको और आईफोन-15 समेत कई मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस का मानना है कि इन मोबाइलों का इस्तेमाल चोरी की योजना बनाने, संपर्क करने और सामान बेचने के लिए किया जाता था।

रांची के डोरंडा में बंद घर में लाखों की चोरी का खुलासा, नाबालिग समेत सात धराये, चोरी के सोने-चांदी के गहने, कई मोबाइल और खरीद-बिक्री से जुड़े चैट बरामद। सिटी एसपी पारस क्या बोले… देखें#Ranchi #Jharkhand #CrimeNews #BreakingNews #LatestNews #TrendingNews #NewsSamvad pic.twitter.com/XIvuf5PJw0

— News Samvad (@newssamvaad) May 15, 2026

सराहनीय रही इन अधिकारियों ने भूमिका

पूरे ऑपरेशन में हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा, डोरंडा थानेदार दीपिका प्रसाद, एसआई आजाद अंसारी, रितेश कुमार पांडेय, रीना दास, रितेश कुमार महता, पवन कुमार यादव, मुकेश कुमार, एएसआई सुमाई मरांडी (अनुसंधानकर्ता), सोएब अहमद खान और नंदकिशोर राम की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत से प्रमोशन के बाद अफसरों ने की मुलाकात, मिला मार्गदर्शन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवर्ल्ड कप जीत के हीरो बने ईशान किशन, सम्राट सरकार ने दिये 1 करोड़
Next Article मां-बेटी का गंदा धंधा बेनकाब, दूसरे राज्यों से बुलाकर परोसी जाती थी लड़कियां

Related Posts

Headlines

रांची में बोरिंग से पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी, बिना इजाजत पर 1 लाख तक जुर्माना

September 3, 2026
Headlines

पुनपुन-दरधा के उफान पर सीधी नजर, डिप्टी सीएम बोले- रात में भी बांधों की पहरेदारी करें इंजीनियर

September 3, 2026
Headlines

‘CM और MLA से बात कराओ, तभी उतरूंगा’… धनबाद में ‘शोले’ स्टाइल हाईवोल्टेज ड्रामा

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में बोरिंग से पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी, बिना इजाजत पर 1 लाख तक जुर्माना

September 3, 2026

पुनपुन-दरधा के उफान पर सीधी नजर, डिप्टी सीएम बोले- रात में भी बांधों की पहरेदारी करें इंजीनियर

September 3, 2026

‘CM और MLA से बात कराओ, तभी उतरूंगा’… धनबाद में ‘शोले’ स्टाइल हाईवोल्टेज ड्रामा

September 3, 2026

सांसद विजय हांसदा की अफसरों को दो टूक- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

September 3, 2026

पाकुड़ में सजेगा कान्हा का दरबार, इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी

September 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.