Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 15 May, 2026 • 07:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM हेमंत से प्रमोशन के बाद अफसरों ने की मुलाकात, मिला मार्गदर्शन
Headlines

CM हेमंत से प्रमोशन के बाद अफसरों ने की मुलाकात, मिला मार्गदर्शन

May 15, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हेमंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रोन्नति के लिए धन्यवाद दिया और नई जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।

सीएम हेमंत सोरेन ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका सरकार और जनता के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी की होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अधिकारियों की जिम्मेदारी काफी अहम है। सीएम ने उम्मीद जताई कि सभी नवप्रोन्नत अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर काम करेंगे और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की सक्रियता और संवेदनशीलता से ही सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक समय पर पहुंच पाता है।

मुलाकात करने वाले अधिकारियों में प्रवीण प्रकाश, विद्या भूषण कुमार, सचिंद्र बड़ाईक, प्रेम तिवारी, सत्यवीर रजक, सुमन पाठक, अमित बेसरा, महेंद्र कुमार, मोनी कुमारी, मोनिका रानी टूटी, रंजीत लोहरा, विजय विरुआ, मनीषा तिर्की, एनी सरोजिनी तिर्की और गीतांजलि शामिल थीं।

इसे भी पढ़ें : नवदंपति धीरज-निकिता को आशीर्वाद दे गए सीएम हेमंत, समारोह में छा गई अलग रौनक

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी के 64 इलाकों में निषेधाज्ञा, कब और क्यों… जानें
Next Article दो IPS समेत कई DSP इधर से उधर… देखें लिस्ट

Related Posts

Headlines

दो IPS समेत कई DSP इधर से उधर… देखें लिस्ट

May 15, 2026
झारखंड

राजधानी के 64 इलाकों में निषेधाज्ञा, कब और क्यों… जानें

May 15, 2026
Headlines

LPG और पेट्रोल-डीजल की किल्लत जल्द होगी खत्म, PM मोदी ने कर ली बड़ी डील

May 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दो IPS समेत कई DSP इधर से उधर… देखें लिस्ट

May 15, 2026

CM हेमंत से प्रमोशन के बाद अफसरों ने की मुलाकात, मिला मार्गदर्शन

May 15, 2026

राजधानी के 64 इलाकों में निषेधाज्ञा, कब और क्यों… जानें

May 15, 2026

LPG और पेट्रोल-डीजल की किल्लत जल्द होगी खत्म, PM मोदी ने कर ली बड़ी डील

May 15, 2026

गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव और लखन साव को उम्रकैद, किस केस में… जानें

May 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.