Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 10:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मटन के लिए मशहूर इस होटल में लगी भयंकर आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
Headlines

मटन के लिए मशहूर इस होटल में लगी भयंकर आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका

May 16, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
होटल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के पास स्थित चर्चित नेपाली होटल में अचानक आग लग गई। सुबह करीब चार बजे लगी आग कुछ ही मिनटों में इतनी फैल गई कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान होटल में रखा गैस सिलेंडर भी जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

तेज धमाके से दहल उठा इलाका

स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले होटल से धुआं निकलता दिखा, फिर अचानक आग की लपटें तेज हो गईं। थोड़ी ही देर बाद सिलेंडर फटने की आवाज सुनाई दी। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों और दुकानों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। लोगों को डर था कि कहीं आग आसपास की दुकानों तक न पहुंच जाए।

दमकल की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को खबर दी। कुछ ही देर में दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक होटल का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई नहीं की होती तो आग आसपास की इमारतों तक फैल सकती थी। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आगलगी की इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। होटल के अंदर रखा फर्नीचर, बर्तन, राशन और अन्य सामान पूरी तरह जल गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय होटल में कोई मौजूद नहीं था, जिस वजह से किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

मटन के लिए मशहूर था नेपाली होटल

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नेपाली होटल इलाके में काफी लोकप्रिय था। खासकर यहां मिलने वाला मटन लोगों को खूब पसंद आता था। शहर के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां खाना खाने पहुंचते थे। बताया जा रहा है कि होटल लंबे समय से अतिक्रमित जमीन पर चल रहा था और इलाके में काफी चर्चित था। फिलहाल बिष्टुपुर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

इसे भी पढ़ें : जंगल की खामोशी में ‘काले सोने’ का साम्राज्य, CCL की एक रेड ने मचा दी हलचल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवट वृक्ष के साए में सिंदूर की प्रार्थना, सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य
Next Article पेट्रोल पंपों पर भीड़ और कालाबाजारी पर नकेल, ASP ने जारी किये नए नियम

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026
राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026
अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.