Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 17 May, 2026 • 10:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पति और चाची सास के नाजायज रिश्ते की बलि चढ़ गयी बेगुनाह नेहा… जानें कैसे
Headlines

पति और चाची सास के नाजायज रिश्ते की बलि चढ़ गयी बेगुनाह नेहा… जानें कैसे

May 16, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नेहा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Koderma (Aftab Alam) : कोडरमा के झुमरीतिलैया की शांत मानी जाने वाली मिटको कॉलोनी इन दिनों एक ऐसी वारदात की वजह से चर्चा में है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या, घर के भीतर फैला खून, रिश्तों में छिपा धोखा और बदले की आग। इस हत्याकांड में जो कहानी निकलकर सामने आई, उसने लोगों को हैरान कर दिया। 14 मई की दोपहर जब नेहा का मासूम बेटा घर लौटा और अपनी मां की खूल से सनी लाश देख चीखा, तब लोगों को पता चला कि नेहा राज की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई है। हत्या की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग दहशत में थे। हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि आखिर इतनी निर्ममता से हत्या किसने और क्यों की। लेकिन 36 घंटे के भीतर कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष की देखरेख में गठित टीम ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया। जांच में जो वजह सामने आई, वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी।

घर के अंदर मिली थी लाश, हर तरफ पसरा था सन्नाटा

मिटको कॉलोनी भंडरवा स्थित घर में नेहा राज की लाश मिलने के बाद माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया था। घर के भीतर खून फैला हुआ था और महिला का गला रेता गया था। हत्या इतनी बेरहमी से की गई थी कि देखने वालों की रूह कांप उठी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू हुई। कोडरमा थाना में मामला दर्ज किया गया। एसपी कुमार शिवाशीष ने खुद इस केस की मॉनिटरिंग शुरू कर दी।

पुलिस को शुरुआत से ही था करीबी पर शक

एसपी कुमार शिवाशीष ने मीडिया को बताया कि जांच के दौरान पुलिस को यह समझ आ गया था कि हत्या किसी ऐसे शख्स ने की है, जिसे घर और परिवार की पूरी जानकारी थी। क्योंकि घटना को जिस तरह अंजाम दिया गया, उससे साफ लग रहा था कि आरोपी सीधे मकसद लेकर घर पहुंचे थे। इसी बीच पुलिस को कॉलोनी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली। फुटेज में एक महिला और एक पुरुष को नेहा राज के घर की तरफ जाते और कुछ देर बाद वहां से निकलते देखा गया। यही फुटेज इस केस की सबसे बड़ी कड़ी बन गई।

पूछताछ में खुलने लगी रिश्तों की परत

पुलिस ने सबसे पहले मृतका के पति शंभू राणा से पूछताछ शुरू की। शुरुआत में मामला नॉर्मल घरेलू कलेश जैसा लग रहा था, लेकिन धीरे-धीरे रिश्तों की ऐसी परत खुली जिसने पूरे केस का रुख बदल दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि नेहा राज से लव मैरिज करने वाला शंभू राणा का अपनी ही चाची देवंती राणा के साथ नाजायज संबंध था। बताया गया कि कुछ महीने पहले दोनों मुंबई गए थे। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता नाजायज संबंध तक पहुंच गया। इस बात की भनक देवंती राणा के पति रोहित राणा को लग गई थी। इसके बाद उसके मन में गुस्सा और बदले की भावना भर गई। वह बदले की आग में धधकने लगा।

बदला लेने के लिए बेगुनाह बहू को बनाया निशाना

पुलिस के मुताबिक रोहित राणा अपनी पत्नी और शंभू राणा के रिश्ते से बेहद नाराज था। वह शंभू राणा को सबक सिखाना चाहता था। लेकिन उसने जो रास्ता चुना, उसने एक बेगुनाह की जान ले ली। जांच में पता चला कि रोहित राणा ने अपनी पत्नी देवंती राणा के साथ मिलकर नेहा राज की हत्या की साजिश रची। दोनों ने मिलकर घर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए। एसपी का कहना है कि आरोपी यह मान बैठे थे कि शंभू राणा को उसकी पत्नी की मौत से सबसे बड़ा दर्द मिलेगा। इसी सोच के साथ हत्या की गई।

गिरफ्तारी के बाद टूट गया आरोपियों का हौसला

सीसीटीवी फुटेज और लगातार पूछताछ के बाद पुलिस रोहित राणा तक पहुंच गई। जब सख्ती से पूछताछ हुई तो पूरा मामला खुल गया। बाद में देवंती राणा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, वारदात में उपयोग की गयी गाड़ी और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित राणा (36 वर्ष) और उसकी पत्नी देवंती राणा (30 वर्ष) के तौर पर की गयी। दोनों कोडरमा के सलैया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

शंभू राणा पर भी दर्ज हुआ मामला

एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि शंभू राणा और देवंती राणा के अवैध संबंध को लेकर अलग से मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुनें क्या बता गये कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष…

कोडरमा के चर्चित नेहा राज हत्याकांड का 36 घंटे में खुलासा।
नाजायज रिश्ता, बदले की आग का नतीजा है मर्डर। पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार। क्या बता गये एसपी कुमार शिवाशीष… देखें#Koderma #Jharkhand #CrimeNews #BreakingNews #HindiNews #NewsSamvad #TrendingNews #LatestNews pic.twitter.com/ILlosBFzGP

— News Samvad (@newssamvaad) May 16, 2026

इसे भी पढ़ें : रांची का ‘सुपारी सिंडिकेट’ ध्वस्त : ‘टाइगर’ म’र्डर से कारोबारी शू’टआउट तक, मास्टरमाइंड ने उगले राज… देखें वीडियो 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleNEET पेपर लीक में बड़ा ब्रेकथ्रू, प्रश्नपत्र बनाने वाली महिला लेक्चरर गिरफ्तार
Next Article मिशन ‘प्रहरी’ : रामगढ़ की सड़कों पर आज भी उतरी फोर्स

Related Posts

Headlines

थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

May 17, 2026
राशिफल

राशिफल @ 17 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 17, 2026
Headlines

गुरु नानक ट्रस्ट चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, प्रशासन ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

May 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

May 17, 2026

राशिफल @ 17 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 17, 2026

गुरु नानक ट्रस्ट चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, प्रशासन ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

May 16, 2026

दांतों का पीलापन हो सकता है इस जरूरी विटामिन की कमी का संकेत

May 16, 2026

सुबह साथ निकले थे दो लोग, चंद घंटों बाद खेत में मिली ला’शें

May 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.