Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 19 October, 2026 • 09:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, CSIR-NIIST में निकली Vacancy
जॉब/एजुकेशन

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, CSIR-NIIST में निकली Vacancy

May 16, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CSIR
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : CSIR-NIIST ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 2 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पूरी की जाएगी।यह भर्ती सीधे चयन प्रक्रिया के आधार पर की जा रही है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है।

कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अहम तारीखों की बात करें तो ऑनलाइन आवेदन 16 मई 2026 सुबह 9 बजे से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 15 जून 2026 शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसी दिन तक आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।ट्रेड टेस्ट और लिखित परीक्षा की तारीख बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन

एमटीएस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। जिन उम्मीदवारों ने 12वीं पास कर रखी है, उन्हें वरीयता मिल सकती है। जरूरी शैक्षणिक योग्यता 15 जून 2026 तक पूरी होनी चाहिए।

उम्र सीमा में मिलेगी छूट

भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।

  • एससी और एसटी वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी
  • ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 से 13 साल तक की राहत मिलेगी

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।वहीं महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, PwD और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कैसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों के कामकाज से जुड़े व्यावहारिक ज्ञान की जांच होगी।ट्रेड टेस्ट में रिकॉर्ड संभालना, सफाई व्यवस्था देखना, रिसर्च कार्य में सहायता करना, बागवानी से जुड़े काम, वाहन रिकॉर्ड मेंटेन करना और कैंटीन से जुड़े कार्य शामिल हो सकते हैं।जो उम्मीदवार ट्रेड टेस्ट पास करेंगे, उन्हें OMR आधारित लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा।अंतिम मेरिट लिस्ट केवल लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-1 के तहत 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।सभी भत्तों को मिलाकर शुरुआती मासिक सैलरी करीब 33,840 रुपये तक हो सकती है।

कहां करें आवेदन

उम्मीदवार CSIR-NIIST की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : रांची का ‘सुपारी सिंडिकेट’ ध्वस्त : ‘टाइगर’ म’र्डर से कारोबारी शू’टआउट तक, मास्टरमाइंड ने उगले राज… देखें वीडियो
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची का ‘सुपारी सिंडिकेट’ ध्वस्त : ‘टाइगर’ म’र्डर से कारोबारी शू’टआउट तक, मास्टरमाइंड ने उगले राज… देखें वीडियो
Next Article NEET पेपर लीक में बड़ा ब्रेकथ्रू, प्रश्नपत्र बनाने वाली महिला लेक्चरर गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
Headlines

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026
Headlines

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026

राशन दुकान लूट की कोशिश में दो और अरेस्ट, लोडेड कट्टा और चाकू बरामद

October 19, 2026

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.