Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 09:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुरु नानक ट्रस्ट चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, प्रशासन ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
Headlines

गुरु नानक ट्रस्ट चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, प्रशासन ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

May 16, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल और गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट की कमेटी के चुनाव को लेकर रांची प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। चुनाव के दौरान किसी तरह का विवाद या गड़बड़ी न हो, इसे लेकर शनिवार को सदर एसडीएम कुमार रजत के कार्यालय में अहम बैठक हुई। बैठक में दोनों पक्षों के प्रतिनिधि, नामित निर्वाचन पदाधिकारी और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर मौजूद रहे। बैठक में चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद प्रशासन ने कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।

दोनों पक्षों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

प्रशासन की ओर से साफ कहा गया है कि मतदान के दौरान चुनाव कक्ष में दोनों पक्षों के दो-दो प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। ये प्रतिनिधि पूरी चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेंगे ताकि किसी को भी पक्षपात की शिकायत न रहे। इसके अलावा एक-एक प्रतिनिधि स्टैंड बाई में भी रहेगा। प्रशासन का मानना है कि दोनों पक्षों की मौजूदगी से चुनाव को लेकर भरोसा बना रहेगा और विवाद की संभावना कम होगी।

मतगणना पर भी रहेगी कड़ी नजर

सिर्फ मतदान ही नहीं, मतगणना को लेकर भी प्रशासन ने खास तैयारी की है। निर्देश दिया गया है कि मतगणना कक्ष में हर टेबल पर दोनों पक्षों के एक-एक प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। वे वोटों की गिनती पर नजर रख सकेंगे। इस व्यवस्था का मकसद यह है कि चुनाव परिणाम को लेकर बाद में किसी तरह का विवाद खड़ा न हो।

मोबाइल से फोटो खींचने पर रोक

बैठक में चुनाव की गोपनीयता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया के दौरान मोबाइल से फोटो या वीडियो बनाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। अधिकारियों का कहना है कि वोटिंग के दौरान गोपनीयता बहुत जरूरी है। अगर कोई मोबाइल से फोटो या वीडियो बनाएगा तो इससे माहौल बिगड़ सकता है।

निर्वाचन पदाधिकारी को दिए गए निर्देश

सदर एसडीएम कुमार रजत ने नामित निर्वाचन पदाधिकारी को साफ निर्देश दिया कि चुनाव पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कराया जाए। साथ ही दोनों संगठनों के सदस्यों से भी सहयोग करने को कहा गया है। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और किसी भी पक्ष को शिकायत का मौका न मिले।

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल

17 मई को होने वाले इस चुनाव को लेकर दोनों संगठनों के सदस्यों के बीच काफी हलचल देखी जा रही है। प्रशासन भी इसे गंभीरता से ले रहा है। यही वजह है कि पहले से ही नियम तय कर दिए गए हैं ताकि मतदान के दिन किसी तरह की अफरा-तफरी की स्थिति पैदा न हो।

इसे भी पढ़ें : रांची का ‘सुपारी सिंडिकेट’ ध्वस्त : ‘टाइगर’ म’र्डर से कारोबारी शू’टआउट तक, मास्टरमाइंड ने उगले राज… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदांतों का पीलापन हो सकता है इस जरूरी विटामिन की कमी का संकेत
Next Article राशिफल @ 17 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026
अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
Headlines

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026

बिहार में परीक्षा सिस्टम होगा दुरुस्त, जस्टिस हरीश कुमार संभालेंगे सुधार समिति की कमान

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.