Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 19 May, 2026 • 03:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इत्मीनान से कोल्ड ड्रिंक गटका, फिर सबकुछ तहस-नहस कर चला गया
Headlines

इत्मीनान से कोल्ड ड्रिंक गटका, फिर सबकुछ तहस-नहस कर चला गया

May 18, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
घर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने बड़ी सफाई से बंद घर को निशाना बनाया। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके पर बैठकर आराम से कोल्ड ड्रिंक पीते रहे और फिर लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। घटना गोकुलपुर पुलिस लाइन के समीप की है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता सुपर्णा प्रमाणिक ने नगर थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बंद घर देखकर चोरों ने बनाया निशाना

जानकारी के मुताबिक 17 मई 2026 की रात चोरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। घर के भीतर पहुंचते ही चोरों ने आराम से पूरे कमरे की तलाशी ली। अलमारी, बक्सा और सामान सबकुछ खंगाल डाला। पीड़िता के अनुसार चोर सोने-चांदी के गहने, करीब 1 लाख 20 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान में कान की बाली, चांदी का पायल और दो भरे हुए गैस सिलेंडर भी शामिल हैं।

जाते-जाते छोड़ गए कोल्ड ड्रिंक की बोतल

इस चोरी की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोर वारदात के दौरान इत्मिनान से कोल्ड ड्रिंक भी पीते रहे। मौके से पुलिस को कोल्ड ड्रिंक की बोतल और एक सब्बल बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि सब्बल से ही घर का ताला तोड़ा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरीके से घर को खंगाला गया, उससे लग रहा है कि चोरों को इस बात की पूरी जानकारी थी कि घर बंद है और अंदर क्या-क्या सामान रखा हुआ है।

घर पहुंची महिला तो उड़ गए होश

पीड़िता ने बताया कि जब वह घर पहुंचीं तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे अस्त-व्यस्त थे और अलमारी खुली हुई थी। घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई और फिर पुलिस को बुलाया गया। नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के इलाकों से जानकारी जुटाई जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि वारदात में कौन लोग शामिल थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के तेजतर्रार IPS सुरेंद्र झा की BSF में एंट्री, DIG पद पर नियुक्त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के तेजतर्रार IPS सुरेंद्र झा की BSF में एंट्री, DIG पद पर नियुक्त
Next Article झारखंड में 30 जून से शुरू होगा वोटर वेरिफिकेशन, हर घर पहुंचेंगे BLO : ACEO सुबोध

Related Posts

Headlines

रांची में आज खुलेगा बच्चों के भविष्य का रास्ता, RTE ऑनलाइन लॉटरी

May 19, 2026
Headlines

राजधानी में एनका’उंटर, 27 लाख लूटकांड के मास्टरमाइंड को लगी गोली

May 19, 2026
राशिफल

राशिफल @ 19 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 19, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में आज खुलेगा बच्चों के भविष्य का रास्ता, RTE ऑनलाइन लॉटरी

May 19, 2026

राजधानी में एनका’उंटर, 27 लाख लूटकांड के मास्टरमाइंड को लगी गोली

May 19, 2026

राशिफल @ 19 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 19, 2026

लोकतंत्र की ताकत है निष्पक्ष मीडिया, पत्रकारिता को निभानी होगी बड़ी जिम्मेदारी : सीएम हेमंत

May 18, 2026

नए शिक्षकों से बोले सीएम हेमंत- ये सरकारी नौकरी नहीं, झारखंड बदलने का मिशन

May 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.