Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 10:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में 30 जून से शुरू होगा वोटर वेरिफिकेशन, हर घर पहुंचेंगे BLO : ACEO सुबोध
Headlines

झारखंड में 30 जून से शुरू होगा वोटर वेरिफिकेशन, हर घर पहुंचेंगे BLO : ACEO सुबोध

May 18, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची को अपडेट और दुरुस्त करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ यानी बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान बीएलओ लोगों को इन्यूमरेशन फॉर्म देंगे और सत्यापन के बाद उसे वापस भी जमा करेंगे।

ACEO यानी अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि राज्य में मतदाता सूची को पूरी तरह सही और अपडेट करने की दिशा में पहले से तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 73 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पिछले गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची के आधार पर बीएलओ द्वारा की जा चुकी है।

जिनकी मैपिंग नहीं हुई, उनकी सूची 23 मई से लगेगी

चुनाव विभाग ने ऐसे मतदाताओं की पहचान भी शुरू कर दी है जिनकी अब तक मैपिंग नहीं हो पाई है। विभाग की ओर से बताया गया है कि 23 मई 2026 से सभी मतदान केंद्रों पर ऐसे मतदाताओं की सूची चस्पा की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि लोग सीधे संपर्क कर अपनी जानकारी अपडेट करा सकें। अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों का नाम सूची में नहीं दिखे या मैपिंग बाकी हो, वे समय रहते अपने बीएलओ से संपर्क कर प्रक्रिया पूरी करा लें।

घरों पर लगाए जा रहे स्टीकर

बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर स्टीकर लगाने का काम भी किया गया है। इन स्टीकरों पर संबंधित बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर लिखा गया है। इससे लोगों को अपने क्षेत्र के बीएलओ की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

ECINET ऐप से भी कर सकेंगे संपर्क

निर्वाचन विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए डिजिटल व्यवस्था भी की है। ECINET पर उपलब्ध “बुक ए कॉल” फीचर के जरिए भी मतदाता अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। विभाग का कहना है कि इससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और घर बैठे जानकारी मिल सकेगी।

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर

निर्वाचन विभाग का कहना है कि इस विशेष अभियान का मकसद मतदाता सूची को पूरी तरह सही और पारदर्शी बनाना है, ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम छूटे नहीं और गलत नामों को भी हटाया जा सके। इसके लिए लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें : इत्मीनान से कोल्ड ड्रिंक गटका, फिर सबकुछ तहस-नहस कर चला गया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइत्मीनान से कोल्ड ड्रिंक गटका, फिर सबकुछ तहस-नहस कर चला गया
Next Article नए शिक्षकों से बोले सीएम हेमंत- ये सरकारी नौकरी नहीं, झारखंड बदलने का मिशन

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026
राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026
अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.