Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 08:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में रेलवे विकास को मिलेगी नई रफ्तार, CM हेमंत ने SER के GM संग की चर्चा
Headlines

झारखंड में रेलवे विकास को मिलेगी नई रफ्तार, CM हेमंत ने SER के GM संग की चर्चा

May 19, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में रेल सेवाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। राज्य के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल यात्रा मिले, इसके लिए सरकार लगातार रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह बातें मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन और रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह के साथ हुई बैठक के दौरान कही।

रेल सेवाओं के विस्तार पर हुई अहम चर्चा

बैठक में राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार और नई विकास योजनाओं को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। सीएम ने कहा कि झारखंड के कई क्षेत्रों में अभी भी बेहतर रेल संपर्क की जरूरत है। ऐसे इलाकों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम होना चाहिए, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके और विकास को भी गति मिले। रेल अधिकारियों ने सीएम हेमंत सोरेन को रेलवे की चल रही परियोजनाओं और आने वाले समय की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने, साफ-सफाई व्यवस्था मजबूत करने और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई।

यात्रियों की सुविधा पर सरकार का फोकस

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि रेलवे सिर्फ यात्रा का माध्यम नहीं बल्कि लोगों की जिंदगी से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवा है। ऐसे में यात्रियों को बेहतर इंतजार कक्ष, स्वच्छ स्टेशन, पेयजल, सुरक्षा और सुगम टिकट व्यवस्था जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को जमीन पर उतारा जाए।

विकास परियोजनाओं को लेकर सरकार और रेलवे साथ-साथ

बैठक में रेलवे से जुड़ी विकासात्मक परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार रेलवे परियोजनाओं में हर जरूरी सहयोग देगी, ताकि विकास कार्यों में किसी तरह की बाधा न आए।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह और दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक के सचिव अजय कुमार भी मौजूद थे। बैठक के दौरान राज्य में रेलवे विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें : नए शिक्षकों से बोले सीएम हेमंत- ये सरकारी नौकरी नहीं, झारखंड बदलने का मिशन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखाकी का ऑन-द-स्पॉट टेस्ट : जब अचानक गोला और बरलंगा थाना पहुंचे रामगढ़ एसपी…
Next Article राशिफल @ 20 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026
अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
Headlines

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026

बिहार में परीक्षा सिस्टम होगा दुरुस्त, जस्टिस हरीश कुमार संभालेंगे सुधार समिति की कमान

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.