Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 22 May, 2026 • 01:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में एक साथ नतमस्तक हुए 27…
Headlines

झारखंड में एक साथ नतमस्तक हुए 27…

May 21, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : कभी जंगलों में हथियार लेकर घूमने वाले, पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमले करने वाले, सालों तक दहशत का चेहरा बने रहे हार्डकोर नक्सली अब धीरे-धीरे हथियार छोड़ रहे हैं। गुरुवार को झारखंड ने ऐसा दृश्य देखा, जिसने राज्य में नक्सलवाद के कमजोर पड़ते असर की बड़ी तस्वीर सामने रख दी। राज्य गठन के बाद पहली बार 27 हार्डकोर नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर दिया। डीजीपी तदाशा मिश्रा और सीआरपीएफ आईजी साकेत सिंह के समक्ष सभी 27 नक्सली हथियार डाल नतमस्तक हो गए। इनमें 25 भाकपा माओवादी संगठन और 2 जेजेएमपी संगठन के सदस्य शामिल हैं। कई नक्सली ऐसे हैं, जिन पर लाखों रुपये का इनाम था और जिनके नाम से कोल्हान, सारंडा, चाईबासा, सरायकेला, खूंटी और गुमला के इलाकों में खौफ का माहौल रहता था।

जंगलों में बढ़ता दबाव, टूटने लगा नेटवर्क

पिछले कुछ महीनों से सारंडा और कोल्हान के जंगलों में लगातार अभियान चलाया जा रहा था। सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, झारखंड पुलिस और खुफिया एजेंसियां लगातार नक्सलियों की घेराबंदी कर रही थीं। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक जंगलों में अब पहले जैसी स्थिति नहीं रही। नक्सलियों की सप्लाई लाइन कमजोर हुई है। हथियार और राशन पहुंचाना मुश्किल हो गया है। ऊपर से लगातार ऑपरेशन के कारण संगठन के भीतर भी दबाव बढ़ा। इसी दबाव के बीच कई नक्सली जंगल छोड़कर बाहर निकलना चाहते थे। पिछले एक महीने से सुरक्षा एजेंसियां इनसे संपर्क में थीं। आखिरकार गुरुवार को सभी ने एक साथ हथियार डाल दिए।

जिनके नाम से कांपते थे गांव

सरेंडर करने वालों में कई ऐसे चेहरे शामिल हैं, जिन पर पुलिस ने बड़े इनाम घोषित कर रखे थे। इनमें गादी मुंडा उर्फ गुलशन, नागेंद्र मुंडा उर्फ प्रभात मुंडा, रेखा मुंडा उर्फ जयंती, सागेन आंगारिया और सुलेमान हांसदा जैसे नाम शामिल हैं। सागेन आंगारिया पर अकेले 123 मामले दर्ज हैं। वहीं कई नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये तक का इनाम घोषित था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इन सभी पर मिलाकर 426 मामले दर्ज हैं। इनमें पुलिस पार्टी पर हमला, हत्या, लेवी वसूली, आगजनी और हथियार लूट जैसी घटनाएं शामिल हैं।

महिला नक्सलियों ने भी छोड़ी बंदूक

इस सामूहिक सरेंडर में बड़ी संख्या में महिला नक्सली भी शामिल रहीं। कई महिलाएं कम उम्र में संगठन से जुड़ी थीं। जंगलों में रहकर हथियार चलाने से लेकर संदेश पहुंचाने तक की जिम्मेदारी निभाती थीं। वंदना उर्फ शांति, सुनिता सरदार, बसंती देवगम, अनिशा कोड़ा, सपना कालुंडिया और निति हेंब्रम समेत कई महिला कैडरों ने भी आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला कैडरों का सरेंडर संगठन के भीतर टूटते भरोसे का बड़ा संकेत है।

हथियारों का बड़ा जखीरा भी हुआ जमा

सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी पुलिस को सौंपा। बरामद सामान में 1 इंसास एलएमजी, 5 इंसास राइफल, 9 एसएलआर राइफल, 1 बोल्ट एक्शन राइफल, 1 पिस्टल, 31 मैगजीन, करीब 3000 जिंदा गोलियां और कई वॉकी टॉकी सेट शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह हथियार लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहे थे।

सरकार की पुनर्वास नीति बनी वजह

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिर्फ ऑपरेशन ही नहीं, बल्कि सरकार की पुनर्वास नीति भी सरेंडर की बड़ी वजह बनी। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की योजना है। अधिकारियों के मुताबिक कई नक्सली अब सामान्य जिंदगी जीना चाहते हैं। वे लगातार जंगलों में भागते रहने और मुठभेड़ के डर से बाहर निकलना चाहते थे।

आत्मसमर्पण करने वाले प्रमुख नक्सलियों की सूची

क्रमनामसंगठन/रैंकइनामदर्ज मामले
1गादी मुंडा उर्फ गुलशनSZC5 लाख48
2नागेंद्र मुंडा उर्फ प्रभात मुंडाSZC5 लाख38
3रेखा मुंडा उर्फ जयंतीSZC5 लाख18
4सागेन आंगारिया उर्फ दोकोलSZC5 लाख123
5करण तियूAC2 लाख29
6दर्शन उर्फ बिंज हांसदाSZC5 लाख14
7सुलेमान हांसदा उर्फ सुनीSZC5 लाख13
8बासुमती जेराई उर्फ बासूAC1 लाख14
9बैजनाथ मुंडाAC04
10रघु कायम उर्फ गुणाAC019
11किशोर सिरका उर्फ दुर्गा सिरकाAC011
12राम दयाल मुंडाAC04
13वंदना उर्फ शांतिकैडर02
14सुनिता सरदारकैडर06
15डांगुर बोइपाई उर्फ मुकेशकैडर013
16बसंती देवगमकैडर05
17मुन्नीराम मुंडाकैडर03
18अनिशा कोड़ा उर्फ रानीकैडर08
19सपना उर्फ सुरू कालुंडियाकैडर021
20सुसारी उर्फ दसमा कालुंडियाकैडर02
21बिरसा कोड़ा उर्फ हरिसिंहकैडर06
22नुअसकैडर05
23बुमली तियू उर्फ दामू चरणकैडर09
24निति माई उर्फ निति हेंब्रमकैडर04
25लादू तिरियाकैडर05
26सचिन बैक (JJMP)सक्रिय सदस्य5 लाख6
27श्रवण गोप (JJMP)सक्रिय सदस्य08

पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी

डीजीपी तदाशा मिश्रा का मानना है कि यह सरेंडर सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि नक्सली संगठन की कमजोर होती पकड़ का संकेत है। जिन इलाकों में कभी नक्सलियों का दबदबा माना जाता था, वहां अब सुरक्षा बलों की मौजूदगी मजबूत हुई है। डीजीपी का कहना है कि आने वाले दिनों में और नक्सली भी आत्मसमर्पण कर सकते हैं। वहीं पुलिस अब सारंडा और कोल्हान के बाकी इलाकों में अभियान तेज करने की तैयारी में हैं।

इसे भी पढ़ें : बाइक रोकते ही बेनकाब हो गया गंदे धंधे का खेल, दो धराये

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइबोला वायरस का खतरा बढ़ा, DGHS ने जारी की नई एडवाइजरी
Next Article “दुर्गा दा” की याद में नम हुईं आंखें भावुक होकर सीएम हेमंत बोले…

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 22 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 22, 2026
Headlines

घरेलू गैस से पक रहा था नामी होटलों का खाना, SDM ने मारा छापा और फिर…

May 21, 2026
झारखंड

‘शहीदों के सपनों वाला झारखंड गायब है’, दुर्गा सोरेन सेना अधिवेशन में गरजीं सीता

May 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 22 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 22, 2026

घरेलू गैस से पक रहा था नामी होटलों का खाना, SDM ने मारा छापा और फिर…

May 21, 2026

‘शहीदों के सपनों वाला झारखंड गायब है’, दुर्गा सोरेन सेना अधिवेशन में गरजीं सीता

May 21, 2026

पत्नी को कुदाल से का’ट डाला, बेटी का गला घोंटा, ला’श दफन कर घर में सो गया

May 21, 2026

नक्सलियों का ‘नकाब’ पहन मांगी 50 लाख की रंगदारी, फिर…

May 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.