Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 1 September, 2026 • 07:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे को तीखी चोट, शूटर ‘नेपाली’ धराया
Headlines

कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे को तीखी चोट, शूटर ‘नेपाली’ धराया

May 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ जिले के पतरातू इलाके में पिछले दिनों हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटनाओं में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पतरातू पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के शूटर दीपक करमाली उर्फ नेपाली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एमजीसीपीएल कंपनी, ओसम डेयरी प्लांट और अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में फायरिंग और बमबाजी करवाने का आरोप है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक देशी पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को पतरातू थाना क्षेत्र के उचरिंगा आंगनबाड़ी केंद्र के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद इलाके में गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने मीडिया को बताया कि 21 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग का सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली उचरिंगा इलाके में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद एक विशेष छापामारी टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं।

पहले अमन साव गैंग के लिए करता था काम

पुलिस पूछताछ में दीपक करमाली ने बताया कि पहले वह अमन साव गैंग के लिए काम करता था, लेकिन वर्तमान में राहुल दुबे गैंग के साथ जुड़कर रंगदारी और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उसने स्वीकार किया कि 29 मार्च को एमजीसीपीएल कंपनी के रेलवे ओवरब्रिज साइट पर फायरिंग और बमबाजी करवाई गई थी। इसके बाद 4 अप्रैल को ओसम डेयरी प्लांट में गोलीबारी और बम फेंके गए। वहीं 12 अप्रैल को अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में भी गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।

इलाके में दहशत फैलाने की थी कोशिश

एसडीपीओ के मुताबिक इन घटनाओं का मकसद इलाके में दहशत फैलाना और कारोबारियों व कंपनियों पर दबाव बनाना था। लगातार हो रही फायरिंग से पतरातू और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में डर का माहौल बन गया था। कंपनियों के कर्मचारी भी सहमे हुए थे। एसडीपीओ का कहना है कि गैंग से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आगे भी कार्रवाई होगी।

कई गंभीर मामलों में पहले से दर्ज हैं केस

दीपक करमाली उर्फ नेपाली का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पतरातू, रामगढ़ और बड़कागांव थानों में हत्या, रंगदारी, फायरिंग और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वह कई वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2015 से लेकर 2019 तक कई संगीन मामले दर्ज किए गए थे। इनमें हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी और अवैध हथियार रखने जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को पतरातू थाना कांड संख्या 91/2026 के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

इस कार्रवाई में एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा, अंचल इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह, पतरातू थानेदार शिवलाल गुप्ता और भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली समेत पुलिस बल के कई जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : घरेलू गैस से पक रहा था नामी होटलों का खाना, SDM ने मारा छापा और फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 22 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article खड़े ट्रक में पीछे से घुसी पैसेंजर्स से भरी बस, फिर…

Related Posts

Headlines

झारखंड में आज भी झमाझम बारिश, रांची समेत 4 जिलों में येलो अलर्ट

September 1, 2026
राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 1, 2026
झारखंड

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में आज भी झमाझम बारिश, रांची समेत 4 जिलों में येलो अलर्ट

September 1, 2026

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 1, 2026

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026

सोन नदी का पानी अब बुझाएगा झारखंड की प्यास, CM हेमंत बोले- PM और गृह मंत्री का आभार

August 31, 2026

बाढ़ से राहत, खेतों तक पानी… CM सम्राट ने केंद्र के सामने रखा बड़ा जल प्लान

August 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.