Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 1 September, 2026 • 07:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घरेलू गैस से पक रहा था नामी होटलों का खाना, SDM ने मारा छापा और फिर…
Headlines

घरेलू गैस से पक रहा था नामी होटलों का खाना, SDM ने मारा छापा और फिर…

May 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Garhwa (Nityanand Dubey) : गढ़वा शहर के होटल और रेस्टोरेंटों में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध इस्तेमाल पर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। गुरुवार दोपहर सदर एसडीएम संजय कुमार ने इंडियन ऑयल के पलामू क्षेत्रीय एरिया सेल्स मैनेजर जागेश्वर महतो के साथ शहर के कई होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई जगहों पर नियमों की खुली अनदेखी सामने आई, जिसके बाद प्रशासन ने संबंधित संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नामी रेस्टोरेंटों में मिली गड़बड़ी

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस सिलेंडरों के इस्तेमाल और सुरक्षा मानकों की जांच की। इस दौरान कई बड़े प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पकड़ा गया। जांच में पता चला कि शहर के चर्चित रेस्टोरेंट केसरी रोल्स और कृष्ण हरि में घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल हो रहा था। वहीं विद्या स्वीट्स में कमर्शियल सिलेंडर का अनधिकृत तरीके से उपयोग पाया गया। अधिकारियों ने मौके पर ही संबंधित संचालकों को नियमों की जानकारी दी और जल्द कार्रवाई की चेतावनी भी दी। एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल केवल घरों के लिए होता है। इसे होटल या रेस्टोरेंट में इस्तेमाल करना पूरी तरह गैरकानूनी है।

आम लोगों की गैस सप्लाई पर पड़ता है असर

एसडीएम ने कहा कि जब घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल व्यवसायिक कामों में होने लगता है तो आम लोगों को गैस की किल्लत झेलनी पड़ती है। कई बार जरूरतमंद परिवारों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि सरकार घरेलू गैस पर सब्सिडी देती है ताकि आम लोगों को राहत मिल सके, लेकिन कुछ लोग इसका गलत फायदा उठाते हैं।

सुरक्षा को लेकर भी जताई चिंता

प्रशासन ने साफ कहा कि कमर्शियल जगहों पर घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। होटल और रेस्टोरेंट में लगातार गैस का इस्तेमाल होता है, ऐसे में घरेलू सिलेंडर सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरते। इससे आग लगने या बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। अधिकारियों ने होटल संचालकों को निर्देश दिया कि वे केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें।

“कमर्शियल सिलेंडर की कोई कमी नहीं”

व्यापारियों की ओर से अक्सर कमर्शियल सिलेंडर की कमी की बात कही जाती है, लेकिन इस पर अधिकारियों ने साफ जवाब दिया। एसडीएम संजय कुमार और एरिया सेल्स मैनेजर जागेश्वर महतो ने कहा कि गढ़वा शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने बताया कि किसी भी होटल या रेस्टोरेंट संचालक को जरूरत के मुताबिक तुरंत कनेक्शन और सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके लिए सिर्फ संबंधित गैस एजेंसी में आवेदन देना होगा। नया कमर्शियल कनेक्शन भी तुरंत जारी किया जा रहा है।

आगे भी चलता रहेगा अभियान

सदर एसडीएम ने साफ चेतावनी दी कि शहर में इस तरह का जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि शहरवासियों की सुरक्षा और सरकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें : पत्नी को कुदाल से का’ट डाला, बेटी का गला घोंटा, ला’श दफन कर घर में सो गया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘शहीदों के सपनों वाला झारखंड गायब है’, दुर्गा सोरेन सेना अधिवेशन में गरजीं सीता
Next Article राशिफल @ 22 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

झारखंड में आज भी झमाझम बारिश, रांची समेत 4 जिलों में येलो अलर्ट

September 1, 2026
राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 1, 2026
झारखंड

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में आज भी झमाझम बारिश, रांची समेत 4 जिलों में येलो अलर्ट

September 1, 2026

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 1, 2026

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026

सोन नदी का पानी अब बुझाएगा झारखंड की प्यास, CM हेमंत बोले- PM और गृह मंत्री का आभार

August 31, 2026

बाढ़ से राहत, खेतों तक पानी… CM सम्राट ने केंद्र के सामने रखा बड़ा जल प्लान

August 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.