Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 24 May, 2026 • 01:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JJMP का खूंखार इनामी कमांडर शिवा गिरफ्तार, रात के अंधेरे में पुलिस ने दबोचा
Headlines

JJMP का खूंखार इनामी कमांडर शिवा गिरफ्तार, रात के अंधेरे में पुलिस ने दबोचा

May 23, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Latehar : लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के सक्रिय सब जोनल कमांडर और पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली शिव नारायण सिंह उर्फ शिवा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ संगठन के एरिया कमांडर सुकुलदेव उरांव को भी पकड़ा गया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में राहत है, क्योंकि लंबे समय से इनकी तलाश चल रही थी। एसपी कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि शिव नारायण सिंह अपने दस्ते के साथ पिछले कुछ समय से लातेहार थाना क्षेत्र में लगातार घूम रहा था। उसकी गतिविधियों को लेकर पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे। इसी बीच बीती रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि शिवा धनकारा मोड़ की तरफ देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत छापेमारी टीम बनाई गई।

घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर लातेहार थानेदार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस ने धनकारा मोड़ के आसपास घेराबंदी शुरू की और कुछ ही देर में शिव नारायण सिंह को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने काफी सतर्कता बरती, क्योंकि आरोपी के हथियारबंद साथियों के आसपास होने की भी आशंका थी। पुलिस पूछताछ में शिवा ने कई नक्सली घटनाओं में अपनी भूमिका स्वीकार की है। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने संगठन के दूसरे उग्रवादी और एरिया कमांडर सुकुलदेव उरांव को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

24 मामलों में आरोपी है शिवा

गिरफ्तार शिव नारायण सिंह उर्फ शिव सिंह उर्फ शिव जी उर्फ शिवा उर्फ कैला की उम्र करीब 27 साल बताई जा रही है। वह लातेहार जिले के जेर गोदना गांव का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ लातेहार, चतरा और रांची जिले में कुल 24 मामले दर्ज हैं। इनमें नक्सली गतिविधि, रंगदारी, हमला और हथियार से जुड़े कई गंभीर आरोप शामिल हैं। वहीं गिरफ्तार दूसरा आरोपी सुकुलदेव उरांव लातेहार जिले के सेमरियाटांड़ तुपुखुर्द का रहने वाला है। उसके खिलाफ भी दो नक्सली मामले दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय

इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर सह थानेदार प्रमोद कुमार सिन्हा की अगुवाई में टीम ने काम किया। छापेमारी दल में एसआई विक्रांत कुमार उपाध्याय, एसआई कामता कुमार, एसआई संतोष कुमार, सिपाही मनोज कुमार पासवान और दिपू कुमार सिंह शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की कार्रवाई की सराहना की है।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग पर बड़ा वार, हथियार के साथ गुर्गा गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगरीबी के चलते नहीं रुकेगी पढ़ाई, सीएम ने बनाया मास्टर प्लान
Next Article 3 देशों के डॉक्टरों को मिला प्रो. मेयडो का विजन, डॉ जयंत बोले- हर दिन मिली नई सीख

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 24 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 24, 2026
Headlines

मां के रिश्ते से उठी नफरत की आग, 53 रोज बाद जंगल से बाहर आया खौफनाक राज

May 24, 2026
Headlines

3 देशों के डॉक्टरों को मिला प्रो. मेयडो का विजन, डॉ जयंत बोले- हर दिन मिली नई सीख

May 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 24, 2026

मां के रिश्ते से उठी नफरत की आग, 53 रोज बाद जंगल से बाहर आया खौफनाक राज

May 24, 2026

3 देशों के डॉक्टरों को मिला प्रो. मेयडो का विजन, डॉ जयंत बोले- हर दिन मिली नई सीख

May 23, 2026

JJMP का खूंखार इनामी कमांडर शिवा गिरफ्तार, रात के अंधेरे में पुलिस ने दबोचा

May 23, 2026

गरीबी के चलते नहीं रुकेगी पढ़ाई, सीएम ने बनाया मास्टर प्लान

May 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.