Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 06:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग पर बड़ा वार, हथियार के साथ गुर्गा गिरफ्तार
Headlines

हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग पर बड़ा वार, हथियार के साथ गुर्गा गिरफ्तार

May 23, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हथियार, जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी इलाके में दहशत फैलाने और लेवी वसूली की बड़ी साजिश रच रहा था, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोहसिंघना थाना क्षेत्र निवासी जियाउल रहमान उर्फ मोजम्मिल उर्फ मुजमील (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे ग्राम रोतरा स्थित नगर निगम डंपिंग यार्ड के पास से पकड़ा।

गुप्त सूचना के बाद बनी एसआईटी

जानकारी के मुताबिक, 22 मई की शाम करीब 6 बजे हजारीबाग एसपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के कुछ सदस्य लोहसिंघना थाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। एसपी के निर्देश पर बड़कागांव के एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। टीम ने तुरंत ग्राम रोतरा इलाके में छापेमारी शुरू की।

पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने नगर निगम डंपिंग यार्ड के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। पुलिस टीम को देखते ही एक युवक भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए। उसने बताया कि गैंग के लोग बानादाग रेलवे साइडिंग में लेवी वसूली करने वाले थे। इलाके में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की भी योजना बनाई गई थी।

आरोपी के पास से क्या-क्या मिला

पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडेड पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक अतिरिक्त खाली मैगजीन, पांच खोखे और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद हथियार को लेकर पुलिस आगे जांच कर रही है कि इसका इस्तेमाल पहले किन घटनाओं में हुआ है।

पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जियाउल रहमान का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी एनडीपीएस एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था और राहुल दुबे गैंग से जुड़कर रंगदारी वसूली के नेटवर्क में काम कर रहा था।

कई धाराओं में केस दर्ज

इस मामले में लोहसिंघना थाना में कांड दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : पतरातू से असम तक दौड़ी पहली फ्लाई ऐश रेक, PVUNL ने रचा नया रिकॉर्ड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपतरातू से असम तक दौड़ी पहली फ्लाई ऐश रेक, PVUNL ने रचा नया रिकॉर्ड
Next Article गरीबी के चलते नहीं रुकेगी पढ़ाई, सीएम ने बनाया मास्टर प्लान

Related Posts

Headlines

बाबा रामदेव ने हेमंत सोरेन को बताया ‘लेजेंडरी सीएम’, क्या बोल गये… जानें

October 18, 2026
Headlines

योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे नेमरा, सीएम हेमंत की मां को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026
Headlines

फरसे से वार कर छोटे भाई का सिर किया धड़ से अलग… जानें क्यों

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाबा रामदेव ने हेमंत सोरेन को बताया ‘लेजेंडरी सीएम’, क्या बोल गये… जानें

October 18, 2026

योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे नेमरा, सीएम हेमंत की मां को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026

फरसे से वार कर छोटे भाई का सिर किया धड़ से अलग… जानें क्यों

October 18, 2026

धुर्वा डैम में मिली 25 साल की लड़की की ला’श, ह’त्या या हादसा… तफ्तीश शुरू

October 18, 2026

कोलकाता भगदड़ की जांच की कमान जज को, पंडालों में VIP एंट्री पर रोक

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.