Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 1 September, 2026 • 12:00 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रात के अंधेरे में डीजल चोरी की साजिश, CCL-पुलिस की रेड से मचा हड़कंप
Headlines

रात के अंधेरे में डीजल चोरी की साजिश, CCL-पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

May 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ के रजरप्पा इलाके में डीजल चोरी की बड़ी साजिश उस वक्त नाकाम हो गई, जब सीसीएल प्रबंधन और रजरप्पा थाना पुलिस ने देर रात संयुक्त छापेमारी कर अपराधियों की योजना पर पानी फेर दिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन मौके से कई मोटरसाइकिल, गैलन, पाइप और रस्सियां बरामद की गई हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज है।

गुप्त सूचना मिलते ही हरकत में आया प्रबंधन

जानकारी के अनुसार, 23 मई की रात सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के बेस वर्कशॉप परिसर में कुछ लोगों के डीजल चोरी की तैयारी करने की सूचना सुरक्षा विभाग को मिली थी। बताया गया कि करीब 12 से 15 लोग चोरी की योजना बनाकर परिसर के आसपास जमा हुए थे। सूचना मिलते ही सीसीएल सुरक्षा विभाग ने रजरप्पा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद देर रात संयुक्त टीम तैयार कर बेस वर्कशॉप इलाके में छापेमारी शुरू की गई। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की अचानक दबिश से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस को देखते ही जंगल की ओर भागे लोग

छापेमारी के दौरान जैसे ही संदिग्धों को पुलिस और सुरक्षा टीम के पहुंचने की भनक लगी, वे अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले। हालांकि भागने की जल्दबाजी में आरोपी कई सामान मौके पर ही छोड़ गए। संयुक्त टीम ने घटनास्थल से पांच मोटरसाइकिल, 40 लीटर क्षमता वाले नौ गैलन, डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाले पाइप और रस्सियां बरामद की हैं। सभी सामानों को जब्त कर रजरप्पा थाना लाया गया है। पुलिस अब बरामद वाहनों और सामान के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी की तैयारी

सीसीएल प्रबंधन की ओर से रजरप्पा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन में रज्जाक अंसारी, असीरुद्दीन अंसारी, जाहिर अंसारी, रिजवान अंसारी, जिया उल, कोनेन अंसारी, इफ्तेखार, रविंद्र साव, कुदुस अंसारी, कलीम अंसारी और इजहार अंसारी समेत अन्य अज्ञात लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी लग चुके हैं कई आरोप

सीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, नामजद किए गए कुछ लोगों पर पहले भी डीजल चोरी, कोयला चोरी, मशीनों का काम बाधित करने, कर्मचारियों को धमकाने और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं। यही वजह है कि इस बार सूचना मिलते ही सुरक्षा विभाग और पुलिस ने तुरंत संयुक्त कार्रवाई की। प्रबंधन ने साफ कहा है कि सीसीएल संपत्ति की सुरक्षा को लेकर आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि अगर कहीं संदिग्ध गतिविधियां दिखें तो तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना दें।

इसे भी पढ़ें : दिन के उजाले में सरकारी लोहा टपाने पहुंचे उचक्के, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिन के उजाले में सरकारी लोहा टपाने पहुंचे उचक्के, फिर…
Next Article दामोदर तट पर सजेगी आस्था की शाम, रजरप्पा में होगी भव्य महाआरती… जानें कब

Related Posts

झारखंड

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026
Headlines

सोन नदी का पानी अब बुझाएगा झारखंड की प्यास, CM हेमंत बोले- PM और गृह मंत्री का आभार

August 31, 2026
Headlines

बाढ़ से राहत, खेतों तक पानी… CM सम्राट ने केंद्र के सामने रखा बड़ा जल प्लान

August 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026

सोन नदी का पानी अब बुझाएगा झारखंड की प्यास, CM हेमंत बोले- PM और गृह मंत्री का आभार

August 31, 2026

बाढ़ से राहत, खेतों तक पानी… CM सम्राट ने केंद्र के सामने रखा बड़ा जल प्लान

August 31, 2026

25 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म, बिहार को 5.75 और झारखंड को 2 एमएएफ पानी

August 31, 2026

10 साल पहले घूस लेते धराए थे BSO, अब रिटायरमेंट के बाद मिली 5 साल की जेल

August 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.