Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 31 August, 2026 • 11:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या
Headlines

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bhagalpur : भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र की एक गली शनिवार को अचानक चीख-पुकार और अफरा-तफरी से गूंज उठी। दोपहर का वक्त था। लोग अपने-अपने काम में लगे थे। तभी एक घर से महिला की तेज आवाज सुनाई दी। कुछ ही मिनटों में मोहल्ले के लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचने लगे। सामने का दृश्य देखकर हर कोई हैरान रह गया। एक महिला बदहवास हालत में मदद की गुहार लगा रही थी। घर का ताला टूटा पड़ा था। अंदर अफरा-तफरी का माहौल था और कुछ युवक वहां से भागने की कोशिश कर रहे थे। लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने दौड़ाकर चार युवकों को पकड़ लिया और मौके पर ही उनकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।

“मैं बाहर खड़ी थी, तभी सब लोग पहुंच गए”

पीड़िता ने पुलिस को दिए गए बताया कि शनिवार को वह घर के बाहर खड़ी थी। उसके दोनों बच्चे घर के अंदर मोबाइल देख रहे थे। तभी उसका देवर चार लोगों के साथ वहां पहुंचा। महिला के मुताबिक, सभी लोग सीधे घर की तरफ बढ़े और बंद पड़े ताले को तोड़ दिया। ताला टूटने की आवाज सुनते ही वर्षा दौड़कर घर की ओर गई। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे कमरे की तरफ खींचने लगपीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके कपड़े खींचते हुए जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। वह लगातार चिल्लाती रही। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

मोहल्ले वालों ने घेर लिया, भाग नहीं सके आरोपी

स्थानीय लोगों के पहुंचते ही आरोपी वहां से भागने लगे। लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने चार युवकों को पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। कुछ देर के लिए इलाके में तनाव जैसा माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला लगातार रो रही थी और लोगों से खुद को बचाने की गुहार लगा रही थी। आसपास की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं और पीड़िता को संभाला। उधर, सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मुश्किल से आरोपियों को भीड़ से निकाला और थाने लेकर गई। इस दौरान इलाके में भारी भीड़ जुटी रही।

शादी के बाद से ही बिगड़ने लगे थे रिश्ते

पीड़िता वर्षा कुमारी ने बताया कि उसकी शादी साल 2021 में सुमित मंडल से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही घर में विवाद शुरू हो गया था। महिला का आरोप है कि उसका पति अक्सर अपनी मां के कहने पर उससे झगड़ा करता था। पीड़िता ने बताया कि करीब पांच महीने पहले पति और ससुराल के दूसरे लोग घर छोड़कर चले गए थे। तब से वह अपने बच्चों के साथ उसी घर में रह रही है। महिला मूल रूप से खगड़िया जिले की रहने वाली है। घटना की जानकारी मिलते ही उसके पिता राजू मंडल भी बरारी पहुंचे। उन्होंने बेटी के आरोपों को गंभीर बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

“पहले भी धमकी देता था”

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले भी उसे धमकी दे चुका था। उसने बताया कि वह 5 फरवरी से उसी घर में रह रही है और लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि वह घर छोड़ दे। महिला का कहना है कि शनिवार को आरोपी जबरन घर में घुस आए और गलत हरकत करने की कोशिश की। अगर समय पर लोग नहीं पहुंचते तो बड़ी घटना हो सकती थी।

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में चर्चा तेज

घटना के बाद पूरे इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा तेज है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में डीजल चोरी की साजिश, CCL-पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 25 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

Related Posts

Headlines

बाढ़ से राहत, खेतों तक पानी… CM सम्राट ने केंद्र के सामने रखा बड़ा जल प्लान

August 31, 2026
Headlines

25 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म, बिहार को 5.75 और झारखंड को 2 एमएएफ पानी

August 31, 2026
Headlines

10 साल पहले घूस लेते धराए थे BSO, अब रिटायरमेंट के बाद मिली 5 साल की जेल

August 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाढ़ से राहत, खेतों तक पानी… CM सम्राट ने केंद्र के सामने रखा बड़ा जल प्लान

August 31, 2026

25 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म, बिहार को 5.75 और झारखंड को 2 एमएएफ पानी

August 31, 2026

10 साल पहले घूस लेते धराए थे BSO, अब रिटायरमेंट के बाद मिली 5 साल की जेल

August 31, 2026

रिटायरमेंट के दिन ही मिला पूरा हक, डीसी ने सम्मान के साथ दी विदाई

August 31, 2026

रामगढ़ में ट्रैफिक सुधार को लेकर एसपी का सख्त एक्शन प्लान… जानें क्या

August 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.