Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 08:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार का यह ईलाका है आकाशीय बिजली का डेंजर जोन, बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
बिहार

बिहार का यह ईलाका है आकाशीय बिजली का डेंजर जोन, बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

June 26, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पटना। बरसात शुरू होते ही ठनका गिरने के मामले बढ़ जाते हैं। पूर्वी बिहार, कोसी और सीमांचल को ठनका का डेंजर जोन माना जा रहा है। ऐसे में जब बारिश शुरू होने से पूर्व या इसके दौरान बिजली गिरने की आशंका ज्यादा होती है, अपने को सुरक्षित रखें। कुछ उपाय करके आप ठनका से सुरक्षित रह सकते हैं।
तिलका मांझाी भागलपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के अध्यक्ष रहे डा. एसएन पांडेय बताते हैं कि हवा में नमी की कमी के कारण ठनका गिरने की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। इस लिहाज से भागलपुर समेत पूर्वी बिहार, कोसी, सीमांचल डेंजर जोन बन गया ह। इसकी वजह है कि इस इलाके की वन भूमि घटती जा रही है। गंगा, कोसी, महानंदा समेत अन्य नदियों के आसपास के हिस्सों में बालू फैलता जा रहा है। इसके चलते नमी घट रही है। जंगल व पानी के कारण नमी रहने से बादल बारिश बनकर बरसता है। इसके बिना अब ठनका बरस रहा है।
ऐसे गिरता है ठनका
डा. पांडेय के अनुसार आसमान में विपरीत एनर्जी के बादल हवा से उमड़ते-घुमड़ते रहते हैं। ये विपरीत दिशा में जाते हुए आपस में टकराते हैं। इससे होने वाले घर्षण से ठनका पैदा होता है और वह धरती पर गिरता है। आसमान में किसी तरह का कंडक्टर न होने से ठनका धरती पर कंडक्टर की तलाश में पहुंचता है, जिससे जान-माल का नुकसान होने की आशंका होती है। धरती पर पहुंचने के बाद ठनके को कंडक्टर की जरूरत पड़ती है। ऐसे में जब लोहे के खंभों के अगल- बगल से आकाशीय ठनका गुजरता है तो वह खंभा कंडक्टर का काम करता है। उस समय कोई व्यक्ति यदि उसके संपर्क में आता है तो उसकी जान तक जा सकती है।
ठनका गिरने की स्थिति में इन बातों का रखें ध्यान
बिजली कड़कने के समय बिजली के खंभे का आसपास नहीं जाना चाहिए।
अगर किसी पर ठनका गिर जाए, तो फ़ौरन डॉक्टर के पास ले जाएं। ऐसे लोगों को छूने से आपको कोई नुकसान नहीं होगा।
अगर किसी पर ठनका गिरा है तो फ़ौरन उनकी नब्ज जांचें। अगर आप प्रथम उपचार देना जानते हैं तो ज़रूर दें। ठनका गिरने से अकसर दो जगहों पर जलने की आशंका रहती है, पहला वहां जहां से ठनका का झटका शरीर में प्रवेश किया और दूसरा वहां से जहां से ठनका निकला है। ऐसा भी हो सकता है कि ठनका गिरने से व्यक्ति की हड्डियां टूट गई हों या उसे सुनना या दिखाई देना बंद हो गया हो। इसकी जांच करायें।
ठनका गिरने के तुरंत बाद घर से बाहर न निकलें। ठनका गिरने से अधिकांश मौतें तूफ़ान गुज़र जाने के 30 मिनट बाद होती हैं।
अगर बादल गरज रहे हों, और आपके रोंगटे खड़े हो रहे हैं तो ये इस बात का संकेत है कि ठनका गिर सकता है। ऐसे में नीचे दुबक कर पैरों के बल बैठ जाएं, अपने हाथों को घुटने पर रख लें और सर दोनों घुटनों के बीच। इस मुद्रा के कारण आपका ज़मीन से कम से कम संपर्क होगा। छतरी या मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। धातु के जरिए ठनका आपके शरीर में घुस सकती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJio का  धमाका ऑफर,  डेटा पैक 51 रुपये से शुरू
Next Article रेलवे लगा रहा है कोरोना सर्विलांस कैमरा

Related Posts

Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Headlines

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.