Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 1 September, 2026 • 12:55 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CCTV में कैद हुए बेखौफ नकाबपोश, क्या किया कांड… जानें
Headlines

CCTV में कैद हुए बेखौफ नकाबपोश, क्या किया कांड… जानें

May 28, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिजूलिया में चोरी की बड़ी वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। बैंक और तीन एटीएम के ठीक सामने स्थित शराब दुकान को नकाबपोश चोरों ने निशाना बनाया। चोर शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और करीब एक घंटे तक आराम से नकदी और महंगी शराब समेटते रहे। पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सुबह घटना सामने आने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।

शटर तोड़कर घुसे चोर

जानकारी के मुताबिक रात करीब चार बजे कुछ नकाबपोश युवक शराब दुकान के पास पहुंचे। पहले उन्होंने आसपास का जायजा लिया और फिर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए। बताया जा रहा है कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने दुकान के कैश काउंटर, अलमारी और स्टोर रूम तक खंगाल डाला। प्रारंभिक जांच में करीब 1 लाख 80 हजार रुपये नकद चोरी होने की बात सामने आई है। इसके अलावा कई महंगी शराब की बोतलें भी गायब बताई जा रही हैं। शराब के नुकसान का पूरा हिसाब अभी लगाया जा रहा है।

करीब एक घंटे तक दुकान के अंदर रहे आरोपी

सबसे हैरानी की बात यह है कि आरोपी काफी देर तक दुकान के अंदर रहे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस को शक है कि चोरों ने पहले इलाके की रेकी की थी। संभावना जताई जा रही है कि वे चार पहिया वाहन से पहुंचे थे और उसी में चोरी का सामान लेकर फरार हो गए।

सुबह लोगों ने देखा टूटा शटर

सुबह जब आसपास के लोग उधर से गुजरे तो दुकान का शटर टूटा और थोड़ा खुला दिखाई दिया। लोगों को शक हुआ तो तुरंत दुकान मालिक और कर्मचारियों को सूचना दी गई। इसके बाद दुकान मालिक मौके पर पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। सामान बिखरा पड़ा था और कैश काउंटर खाली था। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग आपस में चर्चा करते रहे कि बैंक और एटीएम के सामने अगर ऐसी वारदात हो सकती है तो आम लोग कितने सुरक्षित हैं।

CCTV में कैद हुए नकाबपोश

घटना की सूचना मिलते ही थानेदार नवीन प्रकाश पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में कुछ नकाबपोश युवक साफ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि चेहरा ढका होने की वजह से पहचान करना आसान नहीं है। पुलिस आसपास लगे दूसरे कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि आरोपियों की गाड़ी और आने-जाने का रास्ता पता चल सके।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जिस जगह चोरी हुई, वहां हमेशा आवाजाही रहती है। सामने बैंक और तीन एटीएम हैं, इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर निकल गए। लोगों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने और बाजार इलाके में सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है।

जल्द गिरफ्तारी का दावा

दुकान के कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कैश के साथ काफी मात्रा में महंगी शराब भी चोरी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। थानेदार ने कहा कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : बच्चे के गले से टपाया ‘बजरंगबली’, फिर RPF की ‘तीसरी आंख’ ने किया कमाल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबच्चे के गले से टपाया ‘बजरंगबली’, फिर RPF की ‘तीसरी आंख’ ने किया कमाल
Next Article सावरकर जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी के बड़े ऐलान… जानें

Related Posts

झारखंड

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026
Headlines

सोन नदी का पानी अब बुझाएगा झारखंड की प्यास, CM हेमंत बोले- PM और गृह मंत्री का आभार

August 31, 2026
Headlines

बाढ़ से राहत, खेतों तक पानी… CM सम्राट ने केंद्र के सामने रखा बड़ा जल प्लान

August 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026

सोन नदी का पानी अब बुझाएगा झारखंड की प्यास, CM हेमंत बोले- PM और गृह मंत्री का आभार

August 31, 2026

बाढ़ से राहत, खेतों तक पानी… CM सम्राट ने केंद्र के सामने रखा बड़ा जल प्लान

August 31, 2026

25 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म, बिहार को 5.75 और झारखंड को 2 एमएएफ पानी

August 31, 2026

10 साल पहले घूस लेते धराए थे BSO, अब रिटायरमेंट के बाद मिली 5 साल की जेल

August 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.