Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 09:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जमाबंदी अनलॉक कराने के नाम पर मांगी रिश्वत, निगरानी ने दबोचा
Headlines

जमाबंदी अनलॉक कराने के नाम पर मांगी रिश्वत, निगरानी ने दबोचा

June 16, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रिश्वत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bettiah : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया सेघूसखोर क्लर्क को गिरफ्तार किया है। निगरानी विभाग की टीम ने बेतिया अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर तैनात क्लर्क राजकुमार मिश्रा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कार्यालय परिसर में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा। जानकारी के मुताबिक, राजकुमार मिश्रा चनपटिया थाना क्षेत्र के पकड़िहार गांव का रहने वाला है और लंबे समय से बेतिया अंचल कार्यालय में कार्यरत था। उस पर आरोप है कि उसने एक आवेदक से जमाबंदी अनलॉक कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।

जमाबंदी का काम करने के लिए मांगे गए 15 हजार रुपये

शिकायतकर्ता बालेश्वर कुमार ने निगरानी विभाग को बताया था कि उसकी जमाबंदी अनलॉक कराने का मामला लंबित था। इस काम को करने के बदले क्लर्क राजकुमार मिश्रा लगातार 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था। बालेश्वर कुमार का कहना है कि पिछले करीब छह महीनों से उसे अलग-अलग बहाने बनाकर परेशान किया जा रहा था। हर बार काम करने के बदले पैसे मांगे जाते थे। काफी समय तक इंतजार और परेशानियों का सामना करने के बाद उसने निगरानी विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी दी।

auto

शिकायत मिलते ही हरकत में आया निगरानी विभाग

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। विभाग की टीम ने पहले पूरे मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई और यह स्पष्ट हो गया कि रिश्वत की मांग की जा रही है। इसके बाद निगरानी विभाग ने आरोपित को पकड़ने के लिए पूरी योजना तैयार की। शिकायतकर्ता को निर्धारित रकम के साथ भेजा गया और टीम पहले से आसपास मौजूद रही।

पैसे लेते ही टीम ने दबोच लिया

मंगलवार को जैसे ही क्लर्क ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये लिए, निगरानी विभाग की टीम सक्रिय हो गई। टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। कार्रवाई इतनी तेजी से हुई कि आरोपित को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गिरफ्तारी के बाद कार्यालय में मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई। कई लोग यह देखकर हैरान रह गए कि निगरानी विभाग ने पूरे ऑपरेशन को कितनी गोपनीयता के साथ अंजाम दिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

निगरानी डीएसपी श्याम बाबू कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सत्यापन कराया गया था। आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाकर कार्रवाई की गई और क्लर्क को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। साथ ही पूरे मामले की आगे की जांच भी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों को बड़ी राहत, रेलवे चलाएगा 30 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनिर्जला एकादशी 2026: एक व्रत से मिलेगा 24 एकादशियों का पुण्य, जानें तिथि और मुहूर्त
Next Article राजधानी में जिस्मफरोशी का गंदा धंधा बेनकाब, बंगाल की दो लड़की समेत 6 धराये

Related Posts

बिहार

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026
Headlines

बिहार में घर बनाना होगा आसान, आ रहा नया बिल्डिंग बायलॉज

September 21, 2026
Headlines

भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की तैयारी, हर जिले में होगी ‘निगरानी’

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026

बिहार में घर बनाना होगा आसान, आ रहा नया बिल्डिंग बायलॉज

September 21, 2026

भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की तैयारी, हर जिले में होगी ‘निगरानी’

September 21, 2026

रामगढ़ में चार थानेदार लाइन क्लोज, कई इधर से उधर… देखें लिस्ट

September 21, 2026

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.