Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 07:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार बनेगा स्टार्टअप हब! सम्राट चौधरी ने किया बिहार टेक पोर्टल का बड़ा ऐलान
बिहार

बिहार बनेगा स्टार्टअप हब! सम्राट चौधरी ने किया बिहार टेक पोर्टल का बड़ा ऐलान

June 19, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : पटना में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आईटी इंडस्ट्री और स्टार्टअप से जुड़े उद्यमियों के साथ संवाद किया। एसटीपीआई परिसर में हुए इस कार्यक्रम में युवा उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए और कारोबार बढ़ाने में आने वाली चुनौतियों को सामने रखा।

जल्द शुरू होगा बिहार टेक पोर्टल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में स्टार्टअप और आईटी उद्योग को एक मंच पर लाने के लिए जल्द ही ‘बिहार टेक पोर्टल’ बनाया जाएगा। इसके माध्यम से उद्यमियों को जरूरी जानकारी, सरकारी योजनाओं और निवेश संबंधी सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि इससे बिहार के आईटी सेक्टर को नई गति मिलेगी और युवाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

Advertisement

उद्योगों के लिए तैयार हो रहा आधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों और उद्योगों को हर संभव सहयोग दे रही है। उद्योग लगाने में आने वाली बाधाओं को तेजी से दूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने लगभग 2 लाख एकड़ सरकारी जमीन चिन्हित की है। साथ ही 11 नए सैटेलाइट टाउनशिप विकसित किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

30 दिन में समाधान नहीं तो होगी कार्रवाई

सम्राट चौधरी ने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग पोर्टल और सहयोग शिविर शुरू किए गए हैं। यदि किसी आवेदन पर 30 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ जवाबदेही तय की जाती है। उन्होंने बताया कि अब तक पोर्टल पर 3.26 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं और अधिकांश मामलों का समाधान किया जा चुका है।

युवाओं के सुझावों पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं के सुझाव राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। सरकार ऐसे सुझावों को उचित मंच देगी और जहां कानूनी या प्रशासनिक बाधाएं होंगी, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से बिहार में ही स्टार्टअप शुरू कर रोजगार के नए अवसर पैदा करने की अपील की।

स्टार्टअप स्टॉलों का किया निरीक्षण

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विभिन्न स्टार्टअप स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उद्यमियों ने अपने उत्पादों और नवाचारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में आईटी मंत्री नीतीश मिश्रा, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, अरविंद कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और स्टार्टअप संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : छपरा से दिल्ली एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, सीएम सम्राट बोले, आज का दिन…
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछपरा से दिल्ली एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, सीएम सम्राट बोले, आज का दिन…
Next Article मेची नदी उफान पर, किशनगंज में अलर्ट; पटना में बारिश ने दी राहत

Related Posts

Headlines

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026
जॉब/एजुकेशन

BPSC TRE 4.0: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

September 22, 2026
Headlines

जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026

BPSC TRE 4.0: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

September 22, 2026

जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

September 22, 2026

UP-Bihar समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव की तारीख तय… जानिए पूरा शेड्यूल

September 22, 2026

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.