Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 09:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भोरे-भोर गांव में घुसा हाथियों का झुंड, कर गया बड़ा नुकसान… जानें क्या
Headlines

भोरे-भोर गांव में घुसा हाथियों का झुंड, कर गया बड़ा नुकसान… जानें क्या

June 20, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झुंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Khunti : खूंटी जिले के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हाथियों के झुंड गांवों में घुसकर किसानों की फसल और संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ताजा मामला कर्रा प्रखंड के चिद्दी गांव के कोन्हप्पा टोला का है, जहां शनिवार तड़के हाथियों के झुंड ने किसानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब तीन बजे हाथियों का एक झुंड गांव में पहुंच गया। उस समय अधिकांश ग्रामीण अपने घरों में सो रहे थे। गांव के कुत्ते लगातार भौंकने लगे, जिससे लोगों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने अंदाजा लगा लिया कि हाथी गांव के आसपास पहुंच चुके हैं। हालांकि हाथियों के डर से कोई भी व्यक्ति घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

सड़क किनारे रखा धान बना हाथियों का निशाना

ग्रामीणों ने बताया कि किसान लक्ष्मण उरांव ने अपना धान सड़क किनारे रखा हुआ था। गांव में घुसे हाथियों के झुंड की नजर धान के ढेर पर पड़ गई। इसके बाद हाथियों ने धान खाना शुरू कर दिया और काफी देर तक वहां डटे रहे। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो नजारा देखकर हैरान रह गए। सड़क किनारे रखा धान पूरी तरह बिखरा पड़ा था। किसानों के मुताबिक हाथियों ने करीब पांच क्विंटल धान खा लिया, जबकि बाकी धान को रौंदकर बर्बाद कर दिया। इस घटना से किसान लक्ष्मण उरांव को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Advertisement

हाथियों के डर से सहमे ग्रामीण

घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ गई है। शाम ढलते ही लोगों में भय बना रहता है कि कहीं हाथी फिर से गांव में न घुस जाएं। खासकर किसान अपनी फसल और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के कारण खेती-किसानी पर भी असर पड़ रहा है। कई बार हाथी खेतों में घुसकर फसलें बर्बाद कर देते हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

वन विभाग से सुरक्षा और मुआवजे की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि हाथी प्रभावित गांवों में नियमित गश्ती व्यवस्था होनी चाहिए ताकि समय रहते लोगों को सतर्क किया जा सके। ग्रामीणों ने गांवों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने, हाथियों की गतिविधियों की समय पर सूचना देने और आबादी वाले क्षेत्रों से हाथियों को दूर रखने के लिए टॉर्च, पटाखा समेत अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही प्रभावित किसान लक्ष्मण उरांव को उचित मुआवजा देने और हाथी प्रभावित इलाकों में विशेष निगरानी अभियान चलाने की भी मांग उठाई है।

इसे भी पढ़ें : प्रणय झा की हार के बाद विनोद पांडेय बोले- हमारे 34 विधायक…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleTMC नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी गिरफ्तार
Next Article पाकुड़ में दामाद के स्वागत में सजी थालियां, झूमे ससुराल… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

डिप्टी सीएम की दो टूक- योजनाओं के पैसे पर कुंडली मारकर न बैठे बैंक, जरूरतमंदों को तुरंत दें कर्ज

September 22, 2026
Headlines

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट सख्त, कसी अफसरों की नकेल

September 22, 2026
Headlines

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

डिप्टी सीएम की दो टूक- योजनाओं के पैसे पर कुंडली मारकर न बैठे बैंक, जरूरतमंदों को तुरंत दें कर्ज

September 22, 2026

सरकार से बातचीत फेल, बैंक कर्मियों की हड़ताल तय, जानें ऑनलाइन बैंकिंग पर कितना असर

September 22, 2026

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट सख्त, कसी अफसरों की नकेल

September 22, 2026

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026

BPSC TRE 4.0: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.