Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 10:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “कालीन भइया” के बड़े भाई पर जा’नलेवा ह’मला, हालत गंभीर
Headlines

“कालीन भइया” के बड़े भाई पर जा’नलेवा ह’मला, हालत गंभीर

June 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पंकज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Gopalganj : बॉलीवुड अभिनेता और “कालीन भइया” के नाम से मशहूर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, हमले में गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी को परिजन आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

पुरानी रंजिश को लेकर जताई जा रही आशंका

स्थानीय लोगों और शुरुआती जानकारी के आधार पर माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश वजह हो सकती है। बताया जा रहा है कि गांव में लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Advertisement

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही माधोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से जानकारी जुटाई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है ताकि हमले की असली वजह सामने आ सके। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस की गतिविधियां भी बढ़ा दी गई हैं, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। इस घटना के बाद बेलसंड गांव समेत आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग हमले की वजह को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। वहीं परिजन भी घटना से सदमे में हैं और बिजेंद्र नाथ तिवारी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

पंकज त्रिपाठी का पैतृक गांव है बेलसंड

यहां याद दिला दें कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी का पैतृक गांव बेलसंड, गोपालगंज जिले में स्थित है। पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय के दम पर फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया में खास पहचान बनाई है। ऐसे में उनके परिवार से जुड़ी इस घटना ने उनके प्रशंसकों को भी चिंतित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें : सीएम सम्राट ने किया योग, अगले साल के लिए दे गये बड़ा संकेत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहुआडांड़ से गोला तक कोयले का काला खेल, इन लोगों का उछला नाम
Next Article बिहार में 14 IAS अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

Related Posts

अन्य खबरें

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026
Headlines

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026
Headlines

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026

झारखंड में रूबेला की दस्तक, यहां मिला पहला मरीज

September 22, 2026

डिप्टी सीएम की दो टूक- योजनाओं के पैसे पर कुंडली मारकर न बैठे बैंक, जरूरतमंदों को तुरंत दें कर्ज

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.