Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 09:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान- अगले साल पटना में खुलेगा…
Headlines

सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान- अगले साल पटना में खुलेगा…

June 23, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि अगले साल पटना में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर एक शानदार नया पार्क जनता के लिए खोला जाएगा। पटना के भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि यानी बलिदान दिवस के मौके पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया था। इसी मंच से मुख्यमंत्री ने यह बड़ा ऐलान किया। सीएम सम्राट चौधरी ने सबसे पहले दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और डॉ. मुखर्जी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया। इस मौके पर उनके साथ सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

चाणक्य के बाद अखंड भारत का सपना देखने वाले नेता

मंच से बोलते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तुलना पंडित चाणक्य से की। उन्होंने कहा कि इतिहास में पंडित चाणक्य के बाद अगर किसी नेता ने अखंड भारत के सपने को सच करने के लिए अपनी जान लगा दी, तो वे डॉ मुखर्जी ही थे। मुख्यमंत्री ने भाजपा के उस पुराने और मशहूर नारे को भी याद किया जो जनसंघ के समय से चला आ रहा है… “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे। यह बात सबसे पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ही देश के सामने रखी थी और इसके लिए अपना बलिदान दे दिया।” उन्होंने आगे कहा कि जब भी देश में लोकतंत्र पर कोई आंच आई, जनसंघ के लोगों ने देश को बचाने के लिए अपनी पार्टी तक को खत्म कर लिया और बाद में साल 1980 में भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुआ।

माँ भारती के अनन्य उपासक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक परमश्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके महान जीवन, त्याग, संघर्ष और अद्वितीय… pic.twitter.com/jqZx8sD7uR

— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) June 23, 2026

जनता ने ताकत दी तो हट गई धारा 370

मुख्यमंत्री ने कश्मीर का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि साल 2019 में देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को इतना भारी बहुमत और ताकत दी कि उन्होंने कश्मीर से धारा 370 को हमेशा के लिए उखाड़ फेंका। सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी की सोच बहुत साफ है… हमारे लिए सबसे पहले देश है, उसके बाद कोई व्यक्ति है और सबसे आखिर में पार्टी आती है।

2 सांसदों से 282 तक का सफर और गठबंधन सरकार

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने पार्टी के पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि साल 1984 में एक वक्त ऐसा था जब लोकसभा में भाजपा के सिर्फ 2 सांसद जीतकर आए थे। लेकिन साल 2014 आते-आते जनता ने ऐसा साथ दिया कि पार्टी अकेले 282 के आंकड़े पर पहुंच गई। गठबंधन सरकारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने करीब 27 से 28 पार्टियों को साथ मिलाकर सरकार चलाई थी। आज ठीक उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भी लगभग 27-28 दलों के गठबंधन की सरकार चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव मिला है।

कार्यक्रम में ये नेता भी रहे शामिल

इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राधा मोहन सिंह, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मौजूद थे। इनके साथ ही विधायक रत्नेश कुशवाहा, पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल और पूर्व विधायक पवन जायसवाल सहित कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अपनी श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें : सीएम सम्राट की सुरक्षा में चूक पर एक्शन, ये अधिकारी सस्पेंड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’, राष्ट्रपति ने पत्नी रूपी सोरेन को सौंपा सम्मान
Next Article बिहार के पंकज केसरी का बड़ा धमाका, भोजपुरी और साउथ के बाद अब बॉलीवुड में एंट्री

Related Posts

झारखंड

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
जॉब/एजुकेशन

सेंट जेवियर्स डोरंडा में 31 स्कूलों के 918 बच्चों ने दिखाया दम, ओवरऑल चैंपियन कौन… जानें

October 11, 2026
Headlines

बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026

सेंट जेवियर्स डोरंडा में 31 स्कूलों के 918 बच्चों ने दिखाया दम, ओवरऑल चैंपियन कौन… जानें

October 11, 2026

बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

October 11, 2026

12 किलो नुकीली कीलों की सेज, पेट पर भारी कलश… अनोखी साधना में लीन हैं रूपा देवी

October 11, 2026

घर से गंदा धंधा चला रही महिला समेत दो गिरफ्तार, 2 करोड़ का माल जब्त

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.