Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 12:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » यूपी भाजपा में बड़ा फेरबदल, राजनाथ सिंह के बेटे को बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश

यूपी भाजपा में बड़ा फेरबदल, राजनाथ सिंह के बेटे को बड़ी जिम्मेदारी

June 25, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भाजपा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Uttar Pradesh : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को नई धार देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा उत्तर प्रदेश ने प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों की नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई सूची में सामाजिक समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को बड़ी हिस्सेदारी दी गई है। पार्टी ने 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्रियों की नियुक्ति की है।

ओबीसी पर खास फोकस, कई नए चेहरों को मौका

भाजपा की नई टीम को देखकर साफ है कि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है। खासतौर पर ओबीसी वर्ग के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर पार्टी ने अपने सामाजिक आधार को और मजबूत करने का संदेश दिया है।नई टीम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूर्व मंत्री सुरेश राणा और पूजा पाल को भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

19 प्रदेश उपाध्यक्षों की हुई नियुक्ति

भाजपा ने प्रदेश संगठन में 19 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया है। इनमें सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता शामिल हैं।

आठ नेताओं को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

पार्टी ने रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। संगठन के संचालन और चुनावी रणनीति में इन नेताओं की भूमिका अहम मानी जा रही है।

प्रदेश मंत्रियों की लंबी सूची जारी

भाजपा ने 19 नेताओं को प्रदेश मंत्री बनाया है। इनमें विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विनय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, एकेश बिंद, सचिता सिंह चौहान, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेन्द्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर शामिल हैं।

छह क्षेत्रों के नए अध्यक्ष भी घोषित

भाजपा ने प्रदेश के छह प्रमुख संगठनात्मक क्षेत्रों के अध्यक्षों का भी एलान किया है। नवाब सिंह नागर को पश्चिम क्षेत्र, पूरन लाल लोधी को ब्रज क्षेत्र, राम किशोर साहू को कानपुर क्षेत्र, अवधेश द्विवेदी को अवध क्षेत्र, अशोक चौरसिया को काशी क्षेत्र और विनोद राय को गोरखपुर क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।

मोर्चों और मीडिया विभाग में भी बदलाव

पार्टी ने विभिन्न मोर्चों में भी नए चेहरे उतारे हैं। रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा, प्रकाश पाल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा और विद्याभूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।इसके अलावा दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

चुनावी तैयारी का बड़ा संकेत

भाजपा की यह नई टीम सिर्फ संगठनात्मक फेरबदल नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की रणनीतिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के साथ तैयार की गई यह टीम बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनावी अभियान को धार देने में अहम भूमिका निभा सकती है।

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर चंदा विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराम मंदिर चंदा विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
Next Article 325 करोड़ की कमाई के साथ रणवीर सिंह बने भारत के सबसे महंगे अभिनेता!

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
बिहार

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.