अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Odivelas (Portugal) : विदेश की धरती पर भी भारतीय मूल के गुंडे आतंक मचा रहे हैं। ताजा मामला पुर्तगाल से उछलकर सामने आया है। ओडिवेलास के सिदादे नोवा (Cidade Nova Odivelas) इलाके के पास एक युवक पर सरेआम गोलियां चला दी गईं। फायरिंग भायतीय मूल के ही एक शख्स को टारगेट कर की गयी। शख्स का नाम किशोर गुजराती बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार किशोर गुजराती को अपराधियों ने तीन गोलियां मारी। गोलियां किशोर के पैरों में लगी। इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। वहीं, गोली लगने के बाद किशोर मौके पर ही गिर पड़े। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर जुट गये। लहूलुहान किशोर गुजराती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इधर, वारदात के थोड़ी ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया। पोस्ट के जरिये इस वारदात को अंजाम देने की जिम्मेदारी ली गयी है। इस हमले की जिम्मेदारी खुद को गैंग्सटर बताने वाले राहुल आरके मीणा ने ली है। पोस्ट भी राहुल आरके मीणा के नाम से बने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है। साथ ही फायरिंग का एक वीडियो भी शेयर यिका गया है। पोस्ट में खुलेआम धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखा गया है कि जिन लोगों को पहले फोन और संदेश भेजे गए थे, वे अब सावधान हो जाएं। दावा किया गया है कि जिसने भी चेतावनी को नजरअंदाज किया, उसे मौका मिलते ही गोली मार दी जाएगी। पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि “हिसाब सबका होगा” और उनका नेटवर्क पूरी दुनिया तक फैला हुआ है। वायरल पोस्ट में सुनील मीणा गैंग, अमन साहू गैंग, नरेश अबोहर, अर्चित चपराना, सैली, साहिल, रवि राज, प्रशांत, नीरज भांजा और सचिन सहित कई नामों का भी जिक्र किया गया है। यह पोस्ट और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल हुए इस पोस्ट और वीडियो में कितना दम है, इसका आधिकारिक तौत पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है। क्या कुछ लिखा है पोस्ट में पढ़ें हू-ब-हू…
इसे भी पढ़ें : “इंतजार करो, मुलाकात भयानक होगी”… पुर्तगाल में फा’यरिंग, राहुल आरके मीना का धमकी भरा पोस्ट वायरल

