Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 05:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राम मंदिर चढ़ावा विवाद: योगी बोले- सबूत पेश करें, आस्था पर सियासत बर्दाश्त नहीं
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: योगी बोले- सबूत पेश करें, आस्था पर सियासत बर्दाश्त नहीं

June 26, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
योगी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित अनियमितताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि भगवान राम के भक्तों की आस्था के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसआईटी की रिपोर्ट मिलते ही सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।देवरिया में 456 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

एसआईटी की रिपोर्ट के बाद शुरू हुई कार्रवाई

सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने पहले ही दिन स्पष्ट कर दिया था कि पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होगी। उन्होंने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट आते ही कार्रवाई शुरू हो गई है और अब दूध का दूध और पानी का पानी होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं है क्योंकि यह मामला करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा है।

आस्था पर राजनीति करने वालों को दिया जवाब

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि एक समय यही लोग भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के खिलाफ अदालत में मुकदमे लड़ने और वकीलों की फौज खड़ी करने का काम भी इन्हीं लोगों ने किया।उन्होंने कहा कि जो लोग पहले “जय श्रीराम” बोलने वालों पर लाठी और गोली चलाते थे, वही आज आस्था की बात कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता अच्छी तरह पहचान चुकी है।

राम नवमी, कांवड़ यात्रा और दुर्गा पूजा का भी किया जिक्र

सीएम योगी ने कहा कि पहले राम नवमी के मौके पर दंगे होते थे, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर पाबंदियां लगाई जाती थीं, कांवड़ यात्रा को रोका जाता था और दुर्गा पूजा के दौरान भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश होती थी। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उसने देश को सिर्फ लूटा ही नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड भी बनाए। अब वही लोग अयोध्या पर सवाल उठा रहे हैं, जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी।

प्रमाण हैं तो एसआईटी को दें, बेबुनियाद आरोप न लगाएं

मुख्यमंत्री ने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी के पास कोई तथ्य या सबूत हैं तो उन्हें एसआईटी के सामने पेश करें। केवल राजनीतिक आरोप लगाकर राम भक्तों की आस्था की परीक्षा लेने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि बिना प्रमाण के आरोप लगाना उचित नहीं है।

दिल्ली सरकार पर भी साधा निशाना

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली से भी कुछ नेता अयोध्या आए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने उन्हें कई साल तक मौका दिया, लेकिन बदले में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं मिला।सीएम ने कहा कि अगर दिल्ली में भी उसी तरह काम हुआ होता जैसा डबल इंजन की भाजपा सरकार ने अयोध्या में किया है, तो आज दिल्ली भी अयोध्या धाम की तरह विकास और भव्यता का उदाहरण बन चुकी होती।

विकास के साथ आस्था की भी सुरक्षा का भरोसा

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के अंत में कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ लोगों की धार्मिक आस्था की रक्षा के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : राशन कार्ड है तो जरूर पढ़ें! सरकार बदलने जा रही मुफ्त अनाज का नियम
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleUPPSC PCS 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू
Next Article विदेश की धरती पर किशोर गुजराती को मा’री गो’ली, गैंगस्टर राहुल मीणा के नाम का पोस्ट वायरल

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत ने मां रूपी सोरेन के लिए निभाई रस्म, अर्पित किया भोजन

October 11, 2026
Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Headlines

जयंती पर याद किये गये लोकनायक, गवर्नर और सीएम ने किया नमन

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत ने मां रूपी सोरेन के लिए निभाई रस्म, अर्पित किया भोजन

October 11, 2026

पटना मेट्रो का सीएम सम्राट ने किया ग्राउंड रियलिटी चेक, तय की 2028 की डेडलाइन

October 11, 2026

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026

जयंती पर याद किये गये लोकनायक, गवर्नर और सीएम ने किया नमन

October 11, 2026

रांची IIIT हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौ’त, रात में दरवाजा तोड़कर निकाली ला’श

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.