Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 19 October, 2026 • 01:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में आधी रात बड़ा फेरबदल, 20 अधिकारी इधर से उधर
बिहार

बिहार में आधी रात बड़ा फेरबदल, 20 अधिकारी इधर से उधर

July 11, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के कुल 20 अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में वर्ष 2014 से 2022 बैच तक के आईएएस अधिकारियों के साथ कई वरिष्ठ बिहार प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।इस फेरबदल में राज्य मुख्यालय के कई विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। वहीं, कई जिलों में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

2014 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार, जो राज्य निर्वाचन आयोग में विशेष कार्य पदाधिकारी थे, अब नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव के रूप में काम करेंगे।2016 बैच के मनोरंजन कुमार को शिक्षा विभाग से हटाकर विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का निदेशक बनाया गया है। वहीं, बिहार राज्य भंडार निगम के प्रबंध निदेशक रहे डॉ. गगन को गयाजी का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।इसी बैच के अधिकारी विधु भूषण चौधरी को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से उद्योग विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।2017 बैच के कृत्यानंद रंजन को परिवहन विभाग से नालंदा का नगर आयुक्त बनाया गया है। मनोज कुमार को नगर विकास विभाग से उद्योग विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। हेमंत कुमार सिंह को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग से बिहार लोक सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है।2020 बैच के प्रदीप सिंह अपने वर्तमान पद के साथ बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के अपर प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।2021 बैच की आईएएस अधिकारी सारा अशरफ को सुपौल की उप विकास आयुक्त की जिम्मेदारी से हटाकर उद्योग विभाग में खाद्य प्रसंस्करण निदेशक बनाया गया है।2022 बैच के निशांत सिहारा, जो मोतिहारी सदर के एसडीओ थे, उन्हें मुजफ्फरपुर जिला परिषद का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में भी बड़ा बदलाव

बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले से कई जिलों का प्रशासन प्रभावित होगा।वैशाली के अपर समाहर्त्ता रहे संजय कुमार को शिवहर जिला परिषद का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। कुमारी अनुपम सिंह को औरंगाबाद जिला परिषद की जिम्मेदारी मिली है। राकेश कुमार अब शेखपुरा जिला परिषद के उप विकास आयुक्त होंगे।आदित्य कुमार पियूष को जहानाबाद जिला परिषद भेजा गया है, जबकि इन्द्रवीर कुमार को सुपौल जिला परिषद का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। अरुण प्रकाश को भोजपुर जिला परिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सरकार ने जिला स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए हैं। अभिषेक आनंद को मधेपुरा का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि सोनी कुमारी को पूर्णिया का जिला परिवहन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।झंझारपुर के एसडीओ कुमार गौरव अब दरभंगा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी होंगे। शाहिद परवेज को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से नगर विकास एवं आवास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं, आनंद उत्सव को मुजफ्फरपुर पूर्वी का नया अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई गति

सरकार का यह प्रशासनिक फेरबदल जिला प्रशासन और राज्य मुख्यालय दोनों स्तरों पर कामकाज को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपने नए पदों का कार्यभार संभालेंगे।

इसे भी पढ़ें : कोयले की कालिख के बीच ‘फाइव-स्टार’ रेटिंग के साथ चमके CCL के तीन सितारे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोयले की कालिख के बीच ‘फाइव-स्टार’ रेटिंग के साथ चमके CCL के तीन सितारे
Next Article ‘भगवान का नाम लीजिए, 80 कदम चलिए’… फिर महिला के साथ हो गया कांड

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026
Headlines

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026
Headlines

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.