Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 19 October, 2026 • 11:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चाय दुकान से टपा दिया था सिलेंडर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा
झारखंड

चाय दुकान से टपा दिया था सिलेंडर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

July 14, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक चाय दुकान से गैस सिलेंडर चोरी होने के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी किया गया एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिया गया है। त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने यह साफ कर दिया कि छोटी से छोटी वारदात को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।

दुकान का ताला तोड़कर ले गए थे गैस सिलेंडर

जानकारी के मुताबिक, तोड़ाई गांव निवासी धनंजय कुमार दास की चाय दुकान में 13 जुलाई की रात चोरी हुई थी। अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा मिला और सिलेंडर गायब था। इसके बाद उन्होंने तुरंत हिरणपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने हिरणपुर थाना कांड संख्या 50/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सबसे पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी जांच भी की गई। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस बेलडीहा गांव निवासी बाबूचन मुर्मू तक पहुंच गई।

घर में छापेमारी, चोरी का सिलेंडर बरामद

पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की, जहां से चोरी किया गया एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर बरामद कर लिया गया। इसके बाद बाबूचन मुर्मू को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

24 घंटे के भीतर सुलझा मामला

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान की मदद से इस मामले का तेजी से खुलासा संभव हो पाया। समय पर कार्रवाई के कारण चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हिरणपुर थाना प्रभारी समेत विशेष टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य अपराधों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें : पत्नी से कलह पर रात में हुई पंचायत, भोर में बेडशीट के फंदे से लटका मिला राहुल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरामगढ़ की ‘गोल्डन गर्ल्स’ : नन्हें कदमों ने मैदान पर रचा बड़ा इतिहास
Next Article AI में सुपरपावर बनने की तैयारी, कर्नाटक ने खेला सबसे बड़ा टेक दाव

Related Posts

Headlines

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026
राशिफल

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026
Headlines

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.