Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 05:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरकारी नौकरी का शानदार मौका, रेलवे में 6777 पदों पर Vacancy
जॉब/एजुकेशन

सरकारी नौकरी का शानदार मौका, रेलवे में 6777 पदों पर Vacancy

July 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रेलवे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : अगर आप 10वीं और आईटीआई पास हैं और रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस के 6777 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को रेलवे की अलग-अलग कार्यशालाओं और मंडलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

किन-किन जगहों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत रेलवे की कई इकाइयों और वर्कशॉप में अप्रेंटिस की नियुक्ति की जाएगी।

  • कठार (KIR) और तिनधरिया (TDH) वर्कशॉप : 1103 पद
  • अलीपुरदुआर (APDJ) : 651 पद
  • रंगिया (RNY) : 750 पद
  • लुमडिंग (LMG) : 1274 पद
  • तिनसुकिया (TSK) : 860 पद
  • न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप और इंजीनियरिंग वर्कशॉप : 881 पद
  • डिब्रूगढ़ वर्कशॉप : 763 पद
  • मुख्यालय मालिगांव : 495 पद

कुल मिलाकर 6777 पदों पर अप्रेंटिस प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

ज्यादातर ट्रेडों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाणपत्र भी अनिवार्य है।मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) और मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) ट्रेड के लिए उम्मीदवार का फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। इन पदों के लिए 10वीं और 12वीं दोनों में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

आवेदन के समय कौन से दस्तावेज लगेंगे?

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, पास प्रमाणपत्र, आईटीआई प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

  • सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है।
  • एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

प्रशिक्षण के दौरान कितना मिलेगा वजीफा?

रेलवे अप्रेंटिस के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने वजीफा भी मिलेगा।

  • प्रथम वर्ष : 9,600 रुपये प्रति माह
  • द्वितीय वर्ष : 10,560 रुपये प्रति माह
  • तृतीय वर्ष : 11,040 रुपये प्रति माह

हर साल वजीफे में बढ़ोतरी का भी प्रावधान रखा गया है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

  1. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरें।
  5. जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. आवेदन फॉर्म की जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें।
  8. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रखें।

युवाओं के लिए अच्छा मौका

रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने वाले उम्मीदवारों को न सिर्फ तकनीकी प्रशिक्षण मिलता है, बल्कि भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर भी खुलते हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी रेलवे सेक्टर में अनुभव हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : आजसू नेता अजहर इस्लाम के घर पुलिस की रेड, तीन थानों की फोर्स ने घेरा मकान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआजसू नेता अजहर इस्लाम के घर पुलिस की रेड, तीन थानों की फोर्स ने घेरा मकान
Next Article रांची के इन दो स्टेशन पर अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, PM करेंगे लोकार्पण

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 18 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 18, 2026
झारखंड

कोलकाता भगदड़ पर CM सम्राट ने जताया शोक, बोले- श्रद्धालुओं की मौत हृदयविदारक

October 18, 2026
Headlines

कोलकाता भगदड़ पर सीएम शुभेंदु का बड़ा ऐलान- मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख और सरकारी नौकरी

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 18 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 18, 2026

कोलकाता भगदड़ पर CM सम्राट ने जताया शोक, बोले- श्रद्धालुओं की मौत हृदयविदारक

October 18, 2026

कोलकाता भगदड़ पर सीएम शुभेंदु का बड़ा ऐलान- मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख और सरकारी नौकरी

October 18, 2026

कोलकाता पंडाल हादसे पर सीएम हेमंत ने जताया गहरा शोक, बोले- खबर से मन अत्यंत व्यथित

October 18, 2026

कोलकाता के पंडाल में बारिश के बीच भगदड़… 17 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.