Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 05:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हिमाचल में बारिश से अब तक 63 लोगों की मौत, 626 करोड़ का नुकसान
देश

हिमाचल में बारिश से अब तक 63 लोगों की मौत, 626 करोड़ का नुकसान

August 20, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

केंद्र से मांगी जाएगी पर्याप्त वित्तीय मदद: मुख्यमंत्री

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानूसन की व्यापक बारिश के कारण हुए अलग-अलग घटनाओं में अब तक 63 लोगों की मौत हुई है। मानूसन ने सबसे अधिक नुकसान 17 और 18 अगस्त को हुआ। इन दो दिनों में 25 लोग मारे गए। भारी बरसात से प्रदेश में अब तक 626 करोड़ का नुकसान आंका गया है। इसकी भरपाई के लिए केंद्र सरकार से ज्यादा से ज्यादा वित्तीय मदद मांगी जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। वे नियम-130 के तहत प्रदेश में भारी बरसात से हुए नुकसान पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में 224 मवेशियों की जान गई और 799 कच्चे घर तथा पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हुईं हैं। आईपीएच (सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग) की 5629 स्कीमें प्रभावित हुईं। सड़कों व पुलों को 386 करोड़ का नुकसान पहुंचा है। जबकि आईपीएच को 269 करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कृषि को 38 करोड़ जबकि बागवानी को छह करोड़ से अधिक का नुकसान आंका गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश को राष्ट्रीय आपदा राहत फंड और राज्य आपदा राहत फंड से लगभग 219 करोड़ रुपये मिले हैं। इनमें सभी जिलों को 126 करोड़ तथा विभिन्न विभागों को 93 करोड़ जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ ही आपदा राहत राशि के लिए 49 करोड़ जिला उपायुक्तों को जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने दावा किया कि भारी बारिश से क्षतिग्रस्त अधिकांश सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है, हालांकि सड़कों की स्थिति अभी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान सड़कों को खुला रखने के लिए सरकार ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और आपदा राहत नियंत्रण कक्ष राज्य व जिला स्तरों पर 24 घंटे काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं से और अधिक प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उपमंडल स्तर पर अधिकारियों को सैटेलाइट फोन मुहैया करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में डैनेज प्रणाली को बेहतर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बिलासपुर जिले के करयालग गांव में बेघर हुए लोगों को राहत के तौर पर 12.48 लाख की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि बरसात से हुए नुकसान का मामला केंद्रीय टीम के समक्ष मजबूती के साथ उठाया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा वितीय मदद मांगी जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक साइबर अपराधी गिरफ्तार, दो फरार
Next Article पाकुड़ व साहिबगंज के विभिन्न जर्जर सड़कों का जल्द निर्माण कराया जाए : विजय हांसदा

Related Posts

देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Headlines

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छठ को लेकर एक्शन में रांची प्रशासन, डीसी ने अफसरों के साथ खंगाले शहर के घाट

October 24, 2026

रांची की सड़कों पर उतरे ‘यमराज’, बोले- सस्ती नहीं जिंदगी…

October 24, 2026

बिहार के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, सरकार ने खोला खजाना

October 24, 2026

5 साल की जिद और फिर मक्के के छिलके से लिख डाली कामयाबी की नई इबारत

October 24, 2026

थाली में ‘जहर’ परोसने वालों पर मंत्री निशांत का हंटर, 531 दुकानों को खंगाला, 15 पर एक्शन

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.