Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 12:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घर में छुपाकर रखी थी मौ’त की पुड़िया… फिर अचानक पहुंच गयी पुलिस
Headlines

घर में छुपाकर रखी थी मौ’त की पुड़िया… फिर अचानक पहुंच गयी पुलिस

August 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ के मनीरामपुर गांव में सोमवार को उस वक्त खलबली मच गया, जब पुलिस की कई गाड़ियां अचानक एक घर के सामने आकर रुकीं। किसी को समझ नहीं आया कि आखिर मामला क्या है। कुछ ही देर में पुलिस टीम घर के अंदर दाखिल हुई और तलाशी शुरू हो गई। गांव के लोग दूर खड़े होकर पूरा नजारा देखते रहे। जब तलाशी खत्म हुई तो पुलिस के हाथ 30 पुड़िया सूखा ब्राउन शुगर, 24 ग्राम गीला ब्राउन शुगर और 2200 रुपये नकद लगे। इसके बाद घर के मालिक सत्तार शेख को गिरफ्तार कर लिया गया।

पाकुड़ पुलिस की यह कार्रवाई जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस का कहना है कि जिले में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा।

auto

गुप्त सूचना मिली, फिर बनी पूरी रणनीति

एसडीपीओ कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि एसपी अनुदीप सिंह  को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनीरामपुर गांव निवासी सत्तार शेख अपने घर से नशे का गंदा धंधा कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले उसकी पुष्टि कराई। जब सूचना सही निकली तो एसपी के निर्देश पर एक एसआईटी का गठन किया गया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में पूरे प्लान के साथ छापेमारी की गई, ताकि कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी रहे।

पुलिस को देखते ही भागने लगे लोग

पुलिस टीम जैसे ही घर के पास पहुंची, वहां मौजूद कुछ लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग मौके से भाग निकले। हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सत्तार शेख को वहीं दबोच लिया। इसके बाद घर की बारीकी से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अलग-अलग पुड़ियों में पैक किया गया सूखा ब्राउन शुगर, 24 ग्राम गीला ब्राउन शुगर और 2200 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

दो आरोपी पश्चिम बंगाल भागे, तलाश जारी

पुलिस जांच में दो और लोगों के नाम सामने आए हैं। एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी बेलाल शेख और अब्दुल रौफ मौके से फरार हो गए। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस सीमावर्ती इलाकों में भी नजर बनाए हुए है और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है।

कई पुलिस अधिकारियों ने मिलकर की कार्रवाई

इस छापेमारी अभियान में मुफस्सिल थानेदार गौरव कुमार, एसआई अंशु उपाध्याय, रामदुलार सिंह, गौरीशंकर प्रसाद, एएसआई सुदामा साहा, शांति देवी, यशवंत कुशवाहा समेत एसआईटी के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे। पूरी कार्रवाई दंडाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुई।

इसे भी पढ़ें : पहले दोस्ती, फिर रची मौ’त की साजिश… सुमित अग्रवाल ह’त्याकांड में दो गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपहले दोस्ती, फिर रची मौ’त की साजिश… सुमित अग्रवाल ह’त्याकांड में दो गिरफ्तार
Next Article बुमराह हुए बाहर, टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज की हुई धमाकेदार एंट्री

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026
Headlines

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026
Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.