Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 02:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आम्रपाली कोल परियोजना में कोल कारोबारी से लेवी वसूलने वाले टीपीसी समर्थक अर्जुन गंझू गिरफ्तार
झारखंड

आम्रपाली कोल परियोजना में कोल कारोबारी से लेवी वसूलने वाले टीपीसी समर्थक अर्जुन गंझू गिरफ्तार

July 13, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

चतरा। आम्रपाली कोल परियोजना में कोल कारोबारी से लेवी वसूलने वाले टीपीसी समर्थक अर्जुन गंझू गिरफ्तार हो गया है। चतरा एसपी ऋषभ झा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए अर्जुन गंझू को टंडवा थाना क्षेत्र के हुंबी गांव से गिरफ्तार किया है। एनआईए का वांछित टंडवा थाना कांड संख्या 22/18 में फरार अर्जुन गंझू को टंडवा पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसपी को अर्जुन गंझू के हुंबी गांव आने की मिली गुप्त सूचना थी। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए कोल कारोबारी से लेवी वसूलने वाले टीपीसी समर्थक अर्जुन गंझू गिरफ्तार कर लिया। अर्जुन गंझू ने पूछताछ के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी भी दी है।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस उस दिशा में अग्रतर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। टीपीसी उग्रवादी संगठन के आक्रमण गंझू के निर्देश पर अर्जुन गंझू लेवी वसूलता था। अर्जुन गंझू टंडवा थाना क्षेत्र में संचालित होने वाली आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े कोयला व्यवसायी और ट्रांसपोर्टर में आतंक था। इसके द्वारा टीपीसी उग्रवादी संगठन के आक्रमण गंझू के निर्देश पर कोयला व्यवसायी और ट्रांसपोर्टर से लेवी वसूली की जाती थी। लेवी के द्वारा वसूले गए पैसे का उपयोग व्यापक स्तर पर उग्रवादी गतिविधि और सरकार के विरुद्ध हिंसात्मक कार्य किया जाता था। अर्जुन से पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को आक्रमण गंझू के निर्देशन में आम्रपाली कोल परियोजना में गठित शांति संचालन समिति के सदस्यों के माध्यम से कोल कारोबारियों से रंगदारी के रूप में वसूली किए जाने और टीपीसी उग्रवादी संगठन आक्रमण गंझू के साथ अन्य कारोबार में साझेदार होने की बात बताई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइस नंबर का फोन उठाया तो खाली हो जाएगा बैंक बैलेंस
Next Article चार बेटियों के जन्म से दुखी थे पिता, आज बॉलीवुड पर करती हैं राज

Related Posts

Headlines

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026
Headlines

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
Headlines

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.