Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 19 October, 2026 • 12:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ में अपराधियों पर शिकंजा : एक तड़ीपार, तीन को थाने में हाजिरी का आदेश
Headlines

रामगढ़ में अपराधियों पर शिकंजा : एक तड़ीपार, तीन को थाने में हाजिरी का आदेश

August 26, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रामगढ़
AI Generated Image
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ जिले में अपराध पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। एसपी मुकेश लुनायत की सिफारिश पर डीसी ऋतुराज की कोर्ट ने झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 के तहत बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने एक शातिर अपराधी को 3 महीने के लिए तड़ीपार यानी जिले से बाहर करने का फरमान सुनाया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों को अगले 3 महीने तक हर हफ्ते थाने में आकर हाजिरी लगाने का आदेश दिया है।

रियाज अंसारी को 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला

प्रशासन के आदेश के मुताबिक कुख्यात अपराधी रियाज अंसारी को 3 महीने के लिए रामगढ़ जिले की सीमा से बाहर कर दिया गया है। उसे आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर जिले की सीमा से बाहर जाना होगा। इसके साथ ही प्रशासन ने साफ निर्देश दिया है कि अगर उसके पास कोई लाइसेंसी हथियार है तो उसे तुरंत नजदीकी थाने में जमा कराए। तड़ीपार रहने के दौरान उसे किसी भी तरह का हथियार रखने की सख्त मनाही रहेगी।

निशांत, सिक्कू और गुलशन हर हफ्ते देंगे हाजिरी

कार्रवाई के दायरे में आए तीन अन्य अपराधियों निशांत सिंह, प्रभात कुमार सिंह उर्फ सिक्कू सिंह और गुलशन कुमार सिंह पर भी कड़ी निगरानी का फैसला लिया गया है। इन तीनों को अगले 3 महीनों तक हर सप्ताह संबंधित थाने में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके अलावा इन्हें भी अपने सभी वैध हथियार तुरंत थाने में सरेंडर करने के निर्देश दिए गए हैं।

रंगदारी और दहशत फैलाने वालों पर कड़ा एक्शन

प्रशासन ने यह कदम जेल से छूटने के बाद इलाके में दहशत फैलाने वाले तत्वों पर नकेल कसने के लिए उठाया है। ये अपराधी अक्सर व्यापारियों, ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों और सीसीएल कर्मियों से लेवी व रंगदारी की मांग करते थे। साथ ही मुकदमों के गवाहों और पीड़ितों को डराने-धमकाने की भी शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपियों के खिलाफ झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में चार साल की मासूम से दरिंदगी, दो नाबालिग पकड़े गए

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकुड़ में चार साल की मासूम से दरिंदगी, दो नाबालिग पकड़े गए
Next Article गंडक में 3 मीटर तक ऊंची फ्लैश फ्लड का खतरा, बिहार अलर्ट

Related Posts

Headlines

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026
Headlines

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026
Headlines

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026

“Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल

October 18, 2026

दो साल की मासूम से आम के बगीचे में दरिंदगी, नाना पर इल्जाम

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.