Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 1 September, 2026 • 07:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ट्रक से बचने की कोशिश में सड़क से नीचे उतरी बस, फिर भी हो गई जोरदार भिड़ंत
Headlines

ट्रक से बचने की कोशिश में सड़क से नीचे उतरी बस, फिर भी हो गई जोरदार भिड़ंत

September 1, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क पर नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल के पास मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में बस चालक मुमताज अंसारी, यात्री विद्युत मरांडी और महिला यात्री कविता कर शामिल हैं। अस्पताल में डॉक्टर दयानंद आर्या ने घायलों का इलाज किया। डॉक्टर के मुताबिक, घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और इलाज जारी है।

पाकुड़ से दुमका जा रही थी बस, शहरकोल के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ‘अभिषेक’ नाम की यात्री बस संख्या JH 04 AC/2495 पाकुड़ से महेशपुर और पाकुड़िया होते हुए दुमका जा रही थी। बस शहरकोल के पास पहुंची ही थी कि सामने से हिरणपुर की ओर से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार और टक्कर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बिना देर किए घायलों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की गई। समय पर मदद मिलने से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा सका।

चालक ने कहा- बस सड़क से नीचे उतारी फिर भी नहीं बची टक्कर

बस चालक मुमताज अंसारी ने बताया कि वह अपनी लेन में बस चला रहे थे। सामने से ट्रक को आते देखकर उन्होंने टक्कर से बचने की पूरी कोशिश की। उन्होंने बस को सड़क से नीचे उतार दिया था, लेकिन इसके बावजूद ट्रक से भिड़ंत हो गई। चालक का कहना है कि बस को आखिरी समय में सड़क किनारे उतारने की वजह से कई यात्रियों की जान बच गई। हादसे में बस चालक समेत तीन लोगों को चोट आई है। बाकी यात्रियों को लेकर किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस को देखकर सड़क से गुजर रहे लोग भी रुक गए और मौके पर भीड़ जुट गई।

पुलिस पहुंची, जांच शुरू, ट्रक चालक फरार

हादसे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों वाहनों की स्थिति की जानकारी ली और प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना के बारे में पूछताछ की। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल हादसे को लेकर जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों वाहनों की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसकी लापरवाही रही।

इसे भी पढ़ें : टॉयलेट के लिए रुका युवक, 4 बदमाशों ने घेर कर मार दी गोली, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगंगा में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर, रेलवे लाइन पर भी मंडराया खतरा
Next Article 145 जन्मदिन, एक साथ खुशियां… BFCL कर्मचारियों के लिए यादगार बना अगस्त

Related Posts

Headlines

मंत्री नीतीश का बुडको पर सख्त रुख, बोले- टाइम, क्वालिटी और फिनिशिंग से समझौता नहीं

September 1, 2026
Headlines

रैयाम-सकरी की नयी चीनी मिलों पर मंत्री सख्त, बोले- तय समय में पूरा करें काम

September 1, 2026
Headlines

एक्शन मोड में रामगढ़ पुलिस : 1971 अपराधियों का डेटाबेस तैयार, 258 की डिजिटल कुंडली खंगाली

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मंत्री नीतीश का बुडको पर सख्त रुख, बोले- टाइम, क्वालिटी और फिनिशिंग से समझौता नहीं

September 1, 2026

रैयाम-सकरी की नयी चीनी मिलों पर मंत्री सख्त, बोले- तय समय में पूरा करें काम

September 1, 2026

एक्शन मोड में रामगढ़ पुलिस : 1971 अपराधियों का डेटाबेस तैयार, 258 की डिजिटल कुंडली खंगाली

September 1, 2026

कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

September 1, 2026

कार से पहुंचे दो लोगों की तलाशी ली, तो चौंक गयी पुलिस… जानें क्यों

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.