Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 1 September, 2026 • 07:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » टॉयलेट के लिए रुका युवक, 4 बदमाशों ने घेर कर मार दी गोली, फिर…
Headlines

टॉयलेट के लिए रुका युवक, 4 बदमाशों ने घेर कर मार दी गोली, फिर…

September 1, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
टॉयलेट
AI Generated Image
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Vaishali : वैशाली के बलिगांव थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। युवक सकरा बाजार से काम निपटाकर घर लौट रहा था। रास्ते में टॉयलेट के लिए रुका, तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली दोनों पैरों में लगी। घायल ने बदमाशों पर दो लाख रुपए नकद लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके बयान पर दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

अकेला देखकर शुरू कर दी फायरिंग

घायल की पहचान मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र निवासी विजयवाला कुमार ठाकुर के पुत्र धनराज कुमार के रूप में हुई है। धनराज ने पुलिस को बताया कि वह काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। विजयपुरा गांव के पास उसने बाइक रोकी और टॉयलेट के लिए चला गया। लौटने के दौरान चार युवक दो बाइक से वहां पहुंचे और उस पर गोलियां चला दीं। धनराज के दोनों पैरों में गोली लगी और वह सड़क पर गिर गया। उसके मुताबिक, हमलावरों ने इसके बाद उसके पास रखे दो लाख रुपए ले लिए और दोनों बाइक से भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश वहां से निकल चुके थे।

निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

ग्रामीणों ने घायल को तत्काल स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। बाद में उसे मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों पैरों में गोली लगी है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर बलिगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद अस्पताल में धनराज का फर्द बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने बयान के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस बोली- लूट की पुष्टि नहीं

बलिगांव थानेदार रामनिवास ने बताया कि विजयपुरा गांव के पास युवक को गोली मारने की घटना हुई है। घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। थानेदार ने कहा कि युवक ने दो लाख रुपए लूटे जाने की बात कही है, लेकिन शुरुआती जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस गोलीबारी की वजह और लूट के आरोप की जांच कर रही है। अनुसंधान के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

इसे भी पढ़ें : 25 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म, बिहार को 5.75 और झारखंड को 2 एमएएफ पानी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में आज भी झमाझम बारिश, रांची समेत 4 जिलों में येलो अलर्ट
Next Article गंगा में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर, रेलवे लाइन पर भी मंडराया खतरा

Related Posts

Headlines

मंत्री नीतीश का बुडको पर सख्त रुख, बोले- टाइम, क्वालिटी और फिनिशिंग से समझौता नहीं

September 1, 2026
Headlines

रैयाम-सकरी की नयी चीनी मिलों पर मंत्री सख्त, बोले- तय समय में पूरा करें काम

September 1, 2026
Headlines

एक्शन मोड में रामगढ़ पुलिस : 1971 अपराधियों का डेटाबेस तैयार, 258 की डिजिटल कुंडली खंगाली

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मंत्री नीतीश का बुडको पर सख्त रुख, बोले- टाइम, क्वालिटी और फिनिशिंग से समझौता नहीं

September 1, 2026

रैयाम-सकरी की नयी चीनी मिलों पर मंत्री सख्त, बोले- तय समय में पूरा करें काम

September 1, 2026

एक्शन मोड में रामगढ़ पुलिस : 1971 अपराधियों का डेटाबेस तैयार, 258 की डिजिटल कुंडली खंगाली

September 1, 2026

कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

September 1, 2026

कार से पहुंचे दो लोगों की तलाशी ली, तो चौंक गयी पुलिस… जानें क्यों

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.