Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 03:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JPSC विवाद : एल खियांग्ते समेत अन्य आरोपियों की जमानत पर सुनवाई पूरी
Headlines

JPSC विवाद : एल खियांग्ते समेत अन्य आरोपियों की जमानत पर सुनवाई पूरी

September 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
JPSC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : JPSC यानी झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में कथित अनियमितता के मामले में जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते समेत अन्य आरोपितों की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई पूरी हो गई। सीआईडी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब अदालत के आदेश पर सभी आरोपितों की नजर है। इस मामले में एल खियांग्ते के अलावा अभय तिवारी, सौरभ सुमन और अरविंद कुमार की ओर से भी जमानत की मांग की गई है। सुनवाई के दौरान सीआईडी ने आरोपितों के खिलाफ जुटाए गए साक्ष्यों और केस से जुड़े तथ्यों को अदालत के सामने रखा। वहीं, बचाव पक्ष की ओर से आरोपितों को जमानत दिए जाने के पक्ष में दलीलें पेश की गईं। दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया।

पिछली सुनवाई में कोर्ट पहुंची थी करीब 1000 पन्नों की केस डायरी

इस मामले में पिछली सुनवाई के दौरान सीआईडी ने अदालत में करीब 1000 पन्नों की केस डायरी पेश की थी। जांच एजेंसी ने इसमें आरोपितों के खिलाफ जुटाए गए कई साक्ष्यों का उल्लेख किया है। बुधवार को जमानत याचिकाओं पर बहस के दौरान इन्हीं साक्ष्यों और केस की जांच से जुड़े बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। सीआईडी का कहना है कि जेपीएससी की परीक्षाओं में अनियमितता से जुड़े मामले की जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल खियांग्ते ने परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसियों से कमीशन के तौर पर मोटी रकम ली थी। हालांकि, इन आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत को करना है। एल खियांग्ते की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार और अधिवक्ता चंदना कुमारी ने अदालत में पक्ष रखा और जमानत देने की मांग की।

करीब 30 आरोपित गिरफ्तार, कई नियुक्तियों को लेकर भी जांच

JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर सीआईडी ने कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है। इस मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ गिरफ्तारियों का सिलसिला भी जारी रहा है। अब तक करीब 30 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते समेत कई अन्य लोग शामिल हैं। सभी आरोपित फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

जांच में JPSC से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आई है। बताया गया है कि एल खियांग्ते करीब एक साल तक जेपीएससी के अध्यक्ष रहे थे। वहीं, श्वेता गुप्ता का भी आयोग में लंबा कार्यकाल रहा था। अभय तिवारी और उसके परिवार के कई सदस्यों को जेपीएससी की अलग-अलग परीक्षाओं के जरिए नियुक्तियां मिलने की बात भी सामने आई है। इन नियुक्तियों और परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर सीआईडी जांच कर रही है। अब जमानत याचिकाओं पर अदालत का फैसला महत्वपूर्ण होगा। फैसला आने के बाद यह साफ होगा कि एल खियांग्ते समेत अन्य आरोपितों को जेल से राहत मिलती है या उन्हें न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा। मामले की जांच अभी जारी है।

इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयोगी सरकार ने 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को दिया ‘सुरक्षा कवच’… जानें क्या
Next Article 24 साल बाद पैदा हुई जुड़वां बेटियां, मां ने दोनों को पानी में डुबोकर मा’र डाला

Related Posts

Headlines

बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिशा सालियान मौ’त मामले की CBI करेगी जांच

September 2, 2026
Headlines

24 साल बाद पैदा हुई जुड़वां बेटियां, मां ने दोनों को पानी में डुबोकर मा’र डाला

September 2, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को दिया ‘सुरक्षा कवच’… जानें क्या

September 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिशा सालियान मौ’त मामले की CBI करेगी जांच

September 2, 2026

24 साल बाद पैदा हुई जुड़वां बेटियां, मां ने दोनों को पानी में डुबोकर मा’र डाला

September 2, 2026

JPSC विवाद : एल खियांग्ते समेत अन्य आरोपियों की जमानत पर सुनवाई पूरी

September 2, 2026

योगी सरकार ने 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को दिया ‘सुरक्षा कवच’… जानें क्या

September 2, 2026

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.