Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 06:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कान्हा की जयकारों से गूंजा पटना सिटी, झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM सम्राट
Headlines

कान्हा की जयकारों से गूंजा पटना सिटी, झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM सम्राट

September 4, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : पटना सिटी की गलियों में शुक्रवार को कुछ अलग ही नजारा था। कहीं कान्हा की मनमोहक झांकी लोगों का ध्यान खींच रही थी तो कहीं भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आ रहे थे। जैसे-जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ रही थी, वैसे-वैसे माहौल कृष्णमय होता जा रहा था। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी के चेहरे पर उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। मौका था भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का और इसी अवसर पर मंगल तालाब से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा का शुभारंभ CM सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद CM खुद शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने रास्ते में कृष्ण मंडलियों, भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। CM को अपने बीच देखकर लोगों में भी उत्साह नजर आया। उन्होंने सभी लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

झांकियों ने बांधा समां, जयकारों से गूंजता रहा पूरा इलाका

शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। कहीं बाल रूप में कान्हा नजर आए तो कहीं कृष्ण की लीलाओं को झांकियों के जरिए दिखाया गया। इन झांकियों को देखने के लिए सड़क के किनारे लोगों की भीड़ जमा रही। श्रद्धालु अपने परिवार के साथ पहुंचे थे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे थे।

भक्ति गीतों के बीच लगातार कृष्ण के जयकारे लग रहे थे। माहौल ऐसा था कि कुछ देर के लिए पटना सिटी की सड़कें किसी धार्मिक उत्सव के बड़े मंच जैसी नजर आने लगीं। युवा भी आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते दिखे। बच्चों के लिए तो सजी हुई झांकियां और कान्हा का रूप खास आकर्षण रहा।

CM ने किया ‘गुरु की भूमि से श्रीकृष्ण नीति’ पत्रिका का विमोचन

कार्यक्रम के दौरान CM सम्राट चौधरी ने ‘गुरु की भूमि से श्रीकृष्ण नीति’ पत्रिका का विमोचन भी किया। आयोजन समिति और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से CM का अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। इस मौके पर CM ने जन्माष्टमी के महत्व का जिक्र करते हुए लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक भागीदारी भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्यक्रम का हिस्सा बने।

पाटलिपुत्र परिषद और आयोजन समिति ने संभाली जिम्मेदारी

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर आयोजित इस शोभायात्रा का आयोजन पाटलिपुत्र परिषद और श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा अभिनंदन समिति, पटना सिटी की ओर से किया गया था। आयोजकों की ओर से शोभायात्रा को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद नितिन नवीन, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक रत्नेश कुशवाहा, विधायक संजीव चौरसिया और किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : गंगा उफनाई तो CM ने संभाला मोर्चा, हवाई सर्वे के बाद अफसरों को दिया राहत का सीधा टारगेट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपारगढ़ा में तीन मौतों के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, 87 ग्रामीणों की हुई जांच
Next Article मोरहाबादी में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, सीएम हेमंत ने फोड़ी दही हांडी

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026
Headlines

पटना में IFS अफसरों से मिले सीएम सम्राट, बोले- दुनिया में चमकाएं बिहार की ब्रांडिंग

October 22, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का मिशन एजुकेशन : 2996 नए स्कूल भवन, 16440 नए क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026

पटना में IFS अफसरों से मिले सीएम सम्राट, बोले- दुनिया में चमकाएं बिहार की ब्रांडिंग

October 22, 2026

सीएम सम्राट का मिशन एजुकेशन : 2996 नए स्कूल भवन, 16440 नए क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर

October 22, 2026

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब दे भाजपा : विनोद पांडेय

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.