Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 10:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मिस्टर एंड मिस क्वारंटाइन इंडिया 2020 के सेमीफाइनल मे 40 प्रतिभागियों का चयन, दूसरे चरण का ऑडिशन शुरू
झारखंड

मिस्टर एंड मिस क्वारंटाइन इंडिया 2020 के सेमीफाइनल मे 40 प्रतिभागियों का चयन, दूसरे चरण का ऑडिशन शुरू

July 18, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

हजारीबाग। लॉकडाउन के कारण बढ़ते मानसिक अवसाद को देखते हुए स्थानीय संस्था तरंग ग्रुप हजारीबाग द्वारा सैंडस्टोनप्रो के सौजन्य एवं विद्या ज्वेलर्स, क्रियेटिव विंग्स, वॉलेट ट्रेवल्स के सहयोग से ऑनलाइन मॉडलिंग सह सौंदर्य प्रतियोगिता मिस्टर एंड मिस क्वारंटाइन इंडिया 2020 का आयोजन किया जा रहा है।
देश के विभिन्न राज्यों यथा बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी, एमपी एवं झारखंड के अन्य जिलों से लगभग 250 प्रतिभागियों ने प्रथम चरण के ऑडिशन में भाग लिया जिसमें 40 प्रतिभागियों का चयन सेमीफाइनल के लिए किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे चरण का ऑडिशन बीते 15 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है जो 15 अगस्त तक चलेगा। सेमीफाइनल एवं फाइनल का आयोजन सिंतबर माह में किया जाएगा। संस्था के निर्देशक द्वारा यह बताया गया कि यह भारत का पहला ऐसा मॉडलिंग सह सौंदर्य प्रतियोगिता है जिसमें ऑडिशन से लेकर ग्रैंड फिनाले तक सारी प्रतियोगिता ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर ले के आयी है जिनमें मॉडलिंग की इच्छा तो है परंतु घर से अनुमति नहीं है। वैसे लोग घर में रहकर ही इस प्रतियोगिता मे भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता चार समूह वर्ग में आयोजित की जा रही है जिसमें प्रथम वर्ग मे शीर्षक मिस्टर एंड मिस इंडिया मे 17 से 25 वर्ष तक आयु वर्ग, मिस्टर एंड मिस टीन इंडिया में 11 से 16 वर्ष तक आयु वर्ग, मिस्टर एंड मिसेज इंडिया में 45 वर्ष एवं मिस्टर एंड मिस लीटिल इंडिया में 4 वर्ष से 10 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चे भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में हॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विलियम बॉन्ड, हॉलीवुड एक्टर अब्बास अली जादा, स्पेनिश फॉल्कन डांसर बेट्रीज कबालीयो एवं फेमिना मिस इंडिया 2019 की झारखंड फाइनलिस्ट शिप्रा दुबे शामिल है, जबकि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के निर्णायक मंडली में पंकज कमल, एमडी सैंडस्टोनप्रो, सुमित वर्मा प्रोपराइटर विद्या ज्वेलर्स के साथ फैशन इंडस्ट्री के जाने-माने लोग शामिल हैं।
इस प्रतियोगिता मे प्रतिभागी व्हाट्सएप नंबर 7992361860 पर कॉल या मैसेज कर ऑडिशन मे बिल्कुल नि:शुल्क भाग ले सकते है।
सैंडस्टोनप्रो जो एक नया डिजिटल ऐप है के द्वारा विजेताओ को रु 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार के साथ हॉलीवुड डायरेक्टर विलियम बांड के द्वारा बनाये जा रहे हिंदी फिल्म मे काम करने का अवसर मिलेगा।
तरंग ग्रुप के निर्देशक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन में जहां लोग घरों में रहने को विवश हैं। वहीं हमारी संस्था लगातार अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक तरीके से पहल करते हुए डिजिटल माध्यम से लोगों के प्रतिभा को निखार एक सोशल प्लेटफार्म प्रदान कर रहा है ताकि वह डिप्रेशन में ना जाए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि डिजिटल माध्यम से लोगों को ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रखा जाए एवं उनमें छिपी प्रतिभा को निखारा जा सके। इसके पूर्व भी संस्था ने लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन टैलेंट हंट जैसें पेंटिंग, डांस, गायन फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिता का आयोजन करा चुकी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुखिया ने पेलावल दक्षिणी पंचायत को किया सैनिटाइज
Next Article आखिर रेखा ने क्यों नहीं कराया अपना कोरोना टेस्ट

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.