Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 8 September, 2026 • 04:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घर को घेरकर TSPC कमांडर को दबोचा, देसी रायफल बरामद
Headlines

घर को घेरकर TSPC कमांडर को दबोचा, देसी रायफल बरामद

September 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
TSPC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Latehar : लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए TSPC के नक्सली रोहन गंझू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे बालूमाथ थाना क्षेत्र के बरवाटोली गांव स्थित उसके घर से पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके घर से एक देसी रायफल भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक रोहन गंझू लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है और लातेहार के अलावा चतरा जिले के कई थाना क्षेत्रों में उसके खिलाफ नक्सली हिंसा से जुड़े मामले दर्ज हैं।

एसपी को मिली सूचना, घर को चारों तरफ से घेरकर की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का कमांडर रोहन गंझू अपने गांव बरवाटोली स्थित घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही एसपी ने बालूमाथ थानेदार अनुभव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की। टीम को रोहन को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा के साथ पुलिस टीम बरवाटोली गांव पहुंची और रोहन के घर को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही रोहन ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक देसी रायफल बरामद हुई।

लातेहार और चतरा में दर्ज हैं कई नक्सली मामले

गिरफ्तारी के बाद डीएसपी उमेश प्रसाद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोहन गंझू अलग-अलग नक्सली संगठनों से जुड़ा रहा है और कई नक्सली घटनाओं में उसकी संलिप्तता सामने आई है। लातेहार जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में उसके खिलाफ पांच से अधिक नक्सली हिंसा से जुड़े मामले दर्ज हैं। इसके अलावा चतरा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी उसके खिलाफ नक्सली गतिविधियों से संबंधित प्राथमिकी दर्ज है। डीएसपी ने बताया कि रोहन गंझू टीएसपीसी सुप्रीमो का खास कमांडर माना जाता था। वह लंबे समय से पुलिस की नजर में था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी बीच उसके अपने घर आने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

सीमावर्ती इलाकों में लेवी वसूलने की कोशिश करता था

पुलिस के अनुसार लातेहार जिले में टीएसपीसी का प्रभाव अब लगभग खत्म हो चुका है। इसके बावजूद संगठन से जुड़े कुछ लोग जिले के सीमावर्ती इलाकों में अपना डर बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि रोहन गंझू भी टीएसपीसी के नाम पर इलाके में दहशत फैलाकर लेवी वसूलने का प्रयास करता था। पुलिस अब रोहन से पूछताछ कर उसके संपर्क में रहे अन्य लोगों और नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामलों के बारे में जानकारी जुटा रही है। बरामद देसी रायफल को भी जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

रोहन गंझू की गिरफ्तारी में बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा, सब इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

इसे भी पढ़ें : धनबाद में भयंकर भू-धंसान, 4 घर जमींदोज, 12 साल के बच्चे की मौ’त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleधनबाद में भयंकर भू-धंसान, 4 घर जमींदोज, 12 साल के बच्चे की मौ’त
Next Article जंगल में खुखुड़ी उखाड़ते ही हुआ जोरदार धमाका, युवक के हाथ के उड़े चिथड़े

Related Posts

Headlines

वडोदरा में पीएम मोदी का ‘जेन-जी’ कनेक्ट, बोले- तकनीक के सिर्फ खरीदार नहीं, निर्माता बनें

September 8, 2026
झारखंड

दो दिन से लापता युवक का नदी किनारे मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

September 8, 2026
Headlines

जंगल में खुखुड़ी उखाड़ते ही हुआ जोरदार धमाका, युवक के हाथ के उड़े चिथड़े

September 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

वडोदरा में पीएम मोदी का ‘जेन-जी’ कनेक्ट, बोले- तकनीक के सिर्फ खरीदार नहीं, निर्माता बनें

September 8, 2026

दो दिन से लापता युवक का नदी किनारे मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

September 8, 2026

जंगल में खुखुड़ी उखाड़ते ही हुआ जोरदार धमाका, युवक के हाथ के उड़े चिथड़े

September 8, 2026

घर को घेरकर TSPC कमांडर को दबोचा, देसी रायफल बरामद

September 8, 2026

धनबाद में भयंकर भू-धंसान, 4 घर जमींदोज, 12 साल के बच्चे की मौ’त

September 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.